IAS Transfer: यूपी में 29 IAS के तबादले, मेरठ, प्रयागराज, जौनपुर और मुजफ्फरनगर के डीएम भी बदले 

यूपी में शुक्रवार, 13 सितंबर को 29 IAS इधर उधर किए गए। इनमें मेरठ, प्रयागराज, जौनपुर और मुजफ्फरनगर के डीएम भी शामिल हैं। सभी को तत्काल पद संभालने के आदेश दिए गए हैं।  ;

Update: 2024-09-14 03:59 GMT
IAS transfer in MP
IAS transfer in MP
  • whatsapp icon

IAS Transfer in UP: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शुक्रवार देर रात 29 IAS अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें मेरठ, प्रयागराज, जौनपुर और मुजफ्फरनगर जैसे जिलों के डीएम शामिल हैं। तबादला आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देशित किया गया है। 

योगी सरकार द्वारा जारी तबादला आदेश के मुताबिक, बरेली की नगर आयुक्त निधि गुप्ता अमरोहा की डीएम बनाई गई हैं। जबकि, डॉ. दिनेशचंद्र को जौनपुर और जौनपुर के डीएम रविंद्र मंदर को प्रयागराज का डीएम बनाया गया है। वहीं, फिरोजाबाद के नगर आयुक्त घनश्याम मीना हमीरपुर के डीएम बनाए गए हैं। 

मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा भंगारी आगरा के डीएम बनाए गए हैं। प्रयागराज के डीएम नवनीत चहल आजमगढ़ के डीएम और प्रयागराज विकास प्राधिकरण के वीसी अरविंद चौहान को शामली का डीएम बनाया गया है। 

यह भी पढ़ें: 10 जिलों में तेज बारिश की संभावना: 16 सितंबर से MP में एक्टिव होगा मानसून का नया सिस्टम 

UP में किस IAS को कहां मिली जिम्मेदारी 

  • भानुचंद्र गोस्वामी को राहत आयुक्त बनाया गया है। वहीं आगरा में अरविंद बंगारी को भेजा है। 
  • योगी सरकार ने उपचुनाव वाले 3 जिलों में भी बदलाव किए हैं। रविंद्र मंदेर को जौनपुर से प्रयागराज जैसे बड़े जिले की कमान सौंपी गई है। यहां अगले साल महाकुंभ और फूलपुर सीट पर विधानसभा उपचुनाव भी है। 
  • मैनपुरी की करहल सीट पर उपचुनाव हैं। इसलिए राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक अंजनी कुमार सिंह को मैनपुरी की कमान सौंपी गई है। 
  • मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर उपचुनाव हैं। इसलिए यहां कुशीनगर के डीएम उमेश मिश्रा को जिलाधिकारी बनाया गया है। 
  •  
  • 2015 बैच के आईएएस आशीष कुमार को 25 जून 2024 को हाथरस का डीएम बनाया गया था। हाथरस में सत्संग में भगदड़ के दौरान 122 लोगों की मौत हुई थी। शासन ने आशीष कुमार को महज 3 महीने से कम अवधि में हटाकर स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग में विशेष सचिव बनाया है। आशीष कुमार की हाथरस में बतौर डीएम पहली पोस्टिंग थी। 
  • उमेश मिश्रा लोकसभा चुनाव से पहले कुशीनगर डीएम बनाए गए थे। अब उन्हें मीरापुर उपचुनाव से पहले मुजफ्फरनगर का डीएम बनाया गया है। 
  • नवनीत सिंह चहल को भी लोकसभा चुनाव से पहले प्रयागराज डीएम बनाया गया था। एक साल बाद उन्हें आजमगढ़ जिले की कमान सौंपी गई है। 
  • लोकसभा चुनाव से पहले फतेहपुर डीएम बनाई गईं सी इंदुमति को विशेष सचिव चीनी उद्योग बनाया गया है। 
  • लोकसभा चुनाव से पहले हाथरस डीएम बनाए गए राहुल पांडेय को फिर से हाथरस की कमान मिली है। 
  • बरेली नगर निगम की आयुक्त निधि गुप्ता को अमरोहा का जिलाधिकारी बनाया गया है। 
  • फिरोजाबाद नगर निगम के आयुक्त घनश्याम मीणा हमीरपुर डीएम बनाए गए हैं। मीणा फिरोजाबाद विकास प्राधिकरण के वाइस चेयरमैन हैं। 
  • IAS रविंद्र सिंह फतेहपुर के जिलाधिकारी बनाए गए हैं। जबकि, कुशीनगर डीएम उमेश मिश्रा मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी बनाए गए हैं। 
  • प्रयागराज विकास प्राधिकरण के वीसी अरविन्द चौहान को शामली का डीएम बनाया गया है। 

Similar News