'सीमा लांघना' पड़ा भारी: अलीगढ़ कोर्ट का बड़ा फैसला, भारत में घुसपैठ करने वाली बांग्लादेशी महिलाओं को भेजा जेल
उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ में दो बांग्लादेशी महिलाओं को ADJ कोर्ट ने कड़ी सजा दी है। भारत में घुसपैठ करने के मामले में कोर्ट ने दोनों को 15 महीने कारावास की सजा सुनाई है।;

Infiltration india Case: उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ में रहने वाली दो बांग्लादेशी महिलाओं को ADJ (Additional District Judge) कोर्ट ने कड़ी सजा सुनाई है। बिना पासपोर्ट पकड़ी गई महिलाओं के मामले में कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। जस्टिस ने दोनों को दोषी मानते हुए 15 महीने के कारावास की सजा सुनाई है। इन महिलाओं के अलावा 15 अन्य आरोपियों के खिलाफ भी ट्रायल जारी है। उन्हें भी जल्दी सजा हो सकती है। यह सभी अवैध रूप से भारत में घुसे और अलीगढ़ में आकर बस गए थे।
2023 को पुलिस ने 17 लोगों को पकड़ा था
ATS और पुलिस ने साथ मिलकर अलीगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र के ऊपरकोट इलाके में 24 जुलाई 2023 को बड़ी कार्रवाई की थी। टीम ने अवैध रूप से रहने वाले 17 रोहिंग्या मुसलमानों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों में 7 पुरुष और 10 महिलाएं थी। इनके साथ में छोटे बच्चे भी थी। सभी अवैध रूप से देश में घुसे थे और अलीगढ़ आकर बस गए थे। 15 अन्य आरोपियों के खिलाफ ट्रायल जारी है।
छिपकर सीमा की थी पार
पकड़े जाने के बाद पुलिस को इन्होंने बताया कि उनके पास वैध पासपोर्ट नहीं है। एजेंट के माध्यम से छिपकर सीमा पार की और अलीगढ़ पहुंच गईं। मामला एडीजे कोर्ट पहुंचा। कोर्ट ने अवैध रूप से दूसरे देश में घुसपैठ और बिना वैध दस्तावेज के रहने के लिए दोषी ठहराते हुए मोगडू थाना कियाजीपाड़ा निवासी धैरुलनिशा पत्नी मो. हारिश, एकटास निवासी बीबीसारा पत्नी अफ्फातुल्लाह, निवासी गांव जीवनहाती को 15 महीने कारावास की सजा सुनाई है।
10 साल से अलीगढ़ में रह रही थी
बता दें कि म्यंमार की रहने वाली दोनों महिलाएं अलीगढ़ में लगभग 10 साल से रह रही थीं। मजदूरी और कचरा बिनने का काम करती थी। कोर्ट ने 15 महीने के कारावास की सजा के अलावा इनके ऊपर 2 हजार रुपए का आर्थिक दंड भी लगाया है। जिसके बाद इन्हें जेल भेज दिया है।