Logo
Jaunpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में बुधवार (4 सितंबर) सुबह 11 बजे भाजपा का सदस्यता कार्यक्रम था। इसमें शहर विकास के मुद्दे पर मीडियाकर्मी और मंत्री गिरीश यादव में जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। लोगों ने हस्ताक्षेप कर दोनों को अलग किया।

Jaunpur Viral Video: जौनपुर में विकास पर सवाल पूछने पर मंत्री गिरीश यादव मीडियाकर्मी पर ही भड़क गए। तल्ख लहजे में बात करते हुए उन्होंने कहा, बहुत ज्यादा सवाल करते हो, दो मिनट में ठीक कर दूंगा। बहुत विकास चाहिए तुम्हे, इतना भी कोई नहीं करा सकता।

मीडियाकर्मी ने भी मंत्री को उन्हीं के शब्दों में जवाब देते हुए बोला, पता है कितना विकास कराया है। आप जैसे मंत्री बहुत देखे हैं। मैं भी आपको ठीक कर दूंगा। दोनों में काफी देर तक हॉट-टॉक होती रही। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

दरअसल, जौनपुर की एक होटल में बुधवार सुबह 11 बजे भाजपा का सदस्यता अभियान कार्यक्रम था। इसमें राज्यमंत्री गिरीश यादव और पूर्व मंत्री कृपा शंकर सिंह समेत भाजपा के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। मीडियाकर्मी भी बुलाए गए थे।

मंत्री  गिरीश यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी एक मीडियाकर्मी ने उनसे पूछा कि STP परियोजना के तहत आपने कितने विकास करवाए हैं? शीतला चौकिया धाम और शहर विकास से जुड़े अन्य प्रोजेक्ट बारे में सवाल किया। इस पर मंत्री ने कहा, आजादी के बाद से जितना विकास कार्य हमने करवाया है, उतना किसी ने नहीं करवाया। 

यह भी पढ़ें: UP राज्य महिला आयोग: बबिता चौहान अध्यक्ष, मुलायम की बहू अपर्णा और चारू चौधरी उपाध्यक्ष बनीं, देखें सूची

वायरल वीडियो में किसने क्या कहा..?
मंत्री गिरीश यादव और मीडियाकर्मी की बहस का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मंत्री गिरीश यादव कह रहे हैं कि बहुत ज्यादा सवाल करता है। दो मिनट में ठीक करा दूंगा। तुम्हें बहुत विकास चाहिए। मीडियाकर्मी ने कह, विकास कार्यों के बारे में तो आपको बताना ही पड़ेगा। मंत्री ने कहा, इतना विकास कराया है कि कोई नहीं करा सकता। मीडियाकर्मी ने कहा, पता है कितना विकास कराया है। आपके जैसे बहुत मंत्री देखे हैं, मैं आपको ठीक कर दूंगा।

यह भी पढ़ें: मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी पर बड़ा एक्शन: चित्रकूट में गैंगेस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज, जानें वजह 

गिरीश यादव का सियासी सफर 
जौनपुर के सैदपुर पनियरिया गांव निवासी गिरीश यादव योगी सरकार में दूसरी बार राज्यमंत्री हैं। वह पेशे से वकील हैं और छात्र जीवन से RSS से जुड़े हैं। 2005 में जिला पंचायत के तौर पर राजनीति की शुरुआत की। 2017 में भाजपा की टिकट पर जौनपुर की सदर सीट से पहली बार विधायक बने। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के तत्कालीन विधायक नदीम जावेद को 12000 वोट से हराया था। भाजपा ने पहले नगर विकास राज्य मंत्री और फिर शहरी नियोजन और आवास राज्यमंत्री बनाया। 2022 में गिरीश दोबारा विधायक बने और खेल राज्यमंत्री बनाए गए। 

jindal steel jindal logo
5379487