Logo
election banner
Akhilesh Yadav in Lucknow JPNIC: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जयप्रकाश नारायण (JP) की जयंती पर सियासत शुरू हो गई। शुक्रवार, 11 अक्टूबर को अखिलेश यादव को उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करना था, लेकिन पुलिस ने उनका बंगला घेर लिया।

Akhilesh Yadav in Lucknow JPNIC: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जयप्रकाश नारायण (JP) की जयंती पर सियासत तेज है। समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव को पुलिस ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने रोक दिया। इस पर उन्होंने कहा, योगी सरकार कुछ तो छिपा रही है।  

दरअसल, शुक्रवार, 11 अक्टूबर को जय प्रकाश नारायाण की जयंती है। अखिलेश यादव लखनऊ ने एक दिन यानी गुरुवार (11 अक्टूबर) रात ही लखनऊ स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) पहुंचे, लेकिन टीन शेड लगा होने के कारण वह जेपी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण नहीं कर सके। उन्होंने सुबह 10 बजे फिर JPNIC जाने का ऐलान किया तो पुलिस ने बैरिकेडिंग कर हाउस अरेस्ट कर लिया। 

अखिलेश ने सरकार के इस कदम पर आपत्ति जताई है। कहा, मुझे मार्ल्यापण करने से क्यों रोका जा रहा है। JPNIC के मुख्य द्वार को टिन की चादरों से क्यों ढंका गया है। उन्होंने सरकार की नियत और मंशा पर भी सवाल उठाए हैं। सपा ने JPNIC के गेट पर पोस्टर लगाया है, जिसमें लिखा कि जय प्रकाश नारायण को शत शत नमन है। 

अखिलेश बोले-स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति दुराभाव रखती है भाजपा 

  • अखिलेश यादव ने JPINC के फोटो वीडियो शेयर कर X पर लिखा-ये है भाजपा राज में आज़ादी का दिखावटी अमृतकाल। लोग श्रद्धांजलि न दे पाएं, इसलिए दीवार उठा दी। भाजपा सरकार का यह कदम उनकी बंद सोच का प्रतीक है। 
  • अखिलेश यादव ने आगे लिखा कि भाजपा जय प्रकाश नारायण जी जैसे हर उस स्वतंत्रता सेनानी के लिए अपने मन में दुर्भावना और दुराव रखती है, जिसने भी देश की आज़ादी में भाग लिया था। देश की आज़ादी में भाग न लेने वाले भाजपाइयों के संगी-साथियों में यह अपराध बोध है, जो उन्हें क्रांतिकारियों की जयंती तक पर लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित नहीं करने देता है।

यह भी पढ़ें: मिशन शक्ति: UP एक दिन के लिए DM-SP बनाई जा रहीं छात्राएं, 7,500 गर्ल्स का चयन

JPNIC समाजवादियों का संग्रहालय 
अखिलेश यादव ने कहा, JPNIC, समाजवादियों का संग्रहालय है। जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा सहित कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनसे हम समाजवाद को समझ सकते हैं। यह टीन शेड लगाकर सरकार कुछ तो छिपा रही है। पूछा कि सरकार इसे बेचने की तैयारी तो नहीं कर रही। अखिलेश ने टीन की चादरों पर समाजवादी पार्टी जिंदाबाद लिखने को कहा। 

अवधेश प्रसाद बोले-यह लोकतंत्र के माथे पर कलंक
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण क्या होगा कि इस देश को आजादी दिलवाने वाले लोगों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से रोका जा रहा है। उन्हें ढका जा रहा है। यह देश की आजादी और लोकतंत्र के माथे पर कलंक है, जिसे समाजवादी पार्टी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें: UP By Election : मुलायम सिंह की पुण्यतिथि पर अखिलेश का बड़ा दावा, कहा-कांग्रेस संग लड़ेंगे UP उपचुनाव 

गत वर्ष दीवार फांदकर किया था मार्ल्यापण 
अखिलेश यादव ने गत वर्ष भी जेपी की जयंती पर माल्यार्पण करने गोमती नगर स्थित JPNIC की बाउंड्री फांदनी पड़ी थी, लेकिन इस वर्ष पुलिस ने यहां टीन की ऊंची ऊंची चादरें लगवा दी, जिससे वह प्रवेश नहीं कर पाए। 

यह भी पढ़ें: UP विधानसभा उपचुनाव 2024: सपा ने 6 सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान, अखिलेश की सीट से लालू के दामाद को टिकट

LDA की सफाई-सुरक्षा की दृष्टि से रोका 
लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने पत्र जारी कर मामले में सफाई दी है। कहा, 'JPNIC निर्माण स्थल है, निर्माण सामग्री वहां बेतरतीब ढंग से फैली है। बारिश के कारण कीड़े मकोड़े होने की भी संभावना है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली है। सुरक्षा कारणों से उनके लिए वहां जाना उचित नहीं है। 

5379487