Akhilesh Yadav in Lucknow JPNIC: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जयप्रकाश नारायण (JP) की जयंती पर सियासत तेज है। समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव को पुलिस ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने रोक दिया। इस पर उन्होंने कहा, योगी सरकार कुछ तो छिपा रही है।  

दरअसल, शुक्रवार, 11 अक्टूबर को जय प्रकाश नारायाण की जयंती है। अखिलेश यादव लखनऊ ने एक दिन यानी गुरुवार (11 अक्टूबर) रात ही लखनऊ स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) पहुंचे, लेकिन टीन शेड लगा होने के कारण वह जेपी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण नहीं कर सके। उन्होंने सुबह 10 बजे फिर JPNIC जाने का ऐलान किया तो पुलिस ने बैरकेडिंग कर उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। 

अखिलेश ने सरकार के इस कदम पर आपत्ति जताई है। कहा, मुझे मार्ल्यापण करने से क्यों रोका जा रहा है। JPNIC के मुख्य द्वार को टिन की चादरों से क्यों ढंका गया है। उन्होंने सरकार की नियत और मंशा पर भी सवाल उठाए हैं। सपा ने JPNIC के गेट पर पोस्टर लगाया है, जिसमें लिखा कि जय प्रकाश नारायण को शत शत नमन है। 

अखिलेश बोले-स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति दुराभाव रखती है भाजपा 

  • अखिलेश यादव ने JPINC के फोटो वीडियो शेयर कर X पर लिखा-ये है भाजपा राज में आज़ादी का दिखावटी अमृतकाल। लोग श्रद्धांजलि न दे पाएं, इसलिए दीवार उठा दी। भाजपा सरकार का यह कदम उनकी बंद सोच का प्रतीक है। 
  • अखिलेश यादव ने आगे लिखा कि भाजपा जय प्रकाश नारायण जी जैसे हर उस स्वतंत्रता सेनानी के लिए अपने मन में दुर्भावना और दुराव रखती है, जिसने भी देश की आज़ादी में भाग लिया था। देश की आज़ादी में भाग न लेने वाले भाजपाइयों के संगी-साथियों में यह अपराध बोध है, जो उन्हें क्रांतिकारियों की जयंती तक पर लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित नहीं करने देता है।