60 दिन नहीं चला 61 करोड़ का पुल: कानपुर में BJP विधायक ने खोली करप्शन की पोल

UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में 61 करोड़ की लागत से बना पुल दो महीने में उखड़ने लगा। भाजपा विधायक शुक्रवार को भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। कहा, 61 करोड़ का पुल 60 दिन भी नहीं चल रहा। उनके निरीक्षण का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में 61 करोड़ की लागत से बना पुल 52 दिन में उखड़ने लगा। भाजपा विधायक ने गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। @CMOfficeUP @BJP4UP @PMOIndia pic.twitter.com/U8Xk30snzQ
— sonelal.kushwaha (@KushwahaK45286) October 19, 2024
कानुपर की गोविंदनगर सीट से बीजेपी MLA सुरेंद्र मैथानी ने शुक्रवार को पनकी में सेतु निगम द्वारा बनाए गए पनकी पुल (आरओबी) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि पुल तीन साल पुराना है, लेकिन हाल ही में 61 करोड़ की लागत से मरम्मत कराई गई है, मरम्मत हुए 52 दिन हुए हैं, लेकिन जगह जगह सस्पेंशन पड़ गए और सरिया बाहर निकल आई हैं।
भाजपा विधायक मैथानी ने कहा-
- भाजपा विधायक मैथानी ने कहा, झकरकटी और जाजमऊ सहित शहर के पुलों में आम तौर पर 20-25 में दरारें आई हैं, लेकिन यहां गजब हो गया। पुल चालू हुए दो-ढाई माह ही बीते हैं, लेकिन सस्पेंशन दिखने लगे। इस पुल में 61 करोड़ खर्च हुए हैं।
- विधायक सुरेंद्र मैथानी ने नाराजगी जताते हुए कहा, पुल से संबंधित सारे साक्ष्य इकट्ठा कर लिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ के सामने यह साक्ष्य रखे जाएंगे।
- विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा, सेतु निगम के अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS