UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार, 18 अक्टूबर को बुलडोजर कार्रवाई हुई है। कानपुर नगर निगम प्रशासन ने यहां फुटपाथ पर संचालित मामा भांजा रेस्टोरेंट ढहा दिया। रेस्टोरेंट का संचालक मुबीन अहमद पर हिंदू बनकर वेज की जगह नॉनवेज आयटम खिलाने का आरोप है। 26 सितंबर को बजरंग दल के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था। 

यूपी में संचालित सभी ढाबा, रेस्टोरेंट और होटलों में संचालक का नाम पता सार्वजनिक करना अनिवार्य है, लेकिन किदवई नगर में बारहदेवी चौराहे के पास स्थित मामा-भांजे रेस्टोरेंट में गलत जानकारी दी गई थी। रेस्टारेंट संचालक मुबीन अहमद पर अपनी धार्मिक पहचान छिपाने का अरोप है। रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ अतिक्रमण की शिकायत भी थी।