लखनऊ। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के लोकार्पण की तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए काशी के पंडितों ने विशेष मूर्हूत निकाला है। उनके अनुसार, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकेंड पर शुरू होगा और 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकेंड तक चलेगा। प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त 1 मिनट 24 सेकेंड ही है, लेकिन अन्य कार्यक्रम इसके बाद भी चलते रहेंगे। 

क्या है संजीवनी मुहूर्त 
काशी के ब्राह्मण द्रविड़ बंधु पं. गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ व पं. विश्वेश्वर शास्त्री ने प्राण प्रतिष्ठा के इस शुभ मूहूर्त को संजीवनी मुहूर्त बताया है। कहा, महाकवि कालीदास ने अपनी कृति पूर्वकालामृत में इस मुहूर्त का उल्लेख किया है। संजीवनी मुहूर्त में दोष उत्पन्न करने वाले रोग, मृत्यु, राज, और अग्नि बाण अप्रभावी हो जाते हैं। 

पं. गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने बताया, कि भगवान राम का जन्म अभिजीत मुहूर्त में 12 बजे के बाद हुआ था। ऐसा मुहूर्त रेयर होता है। 22 जनवरी को मेष लग्न में बैठे गुरु की पंचम, सप्तम व नवम भाव पर दृष्टि है। इसलिए शिक्षा, संतति, उपासना, क्रिएटिविटी, शादियों, भाग्य, सम्मान, पिता, गुरुजन, तीर्थाटन से शुभ फल मिलते हैं। इस मुहूर्त में गुरु मित्रगृही होकर नवांश में उच्च का है। इसके प्रभाव से भारत विश्व में सबसे मजबूत राष्ट्र बनकर उभरेगा।

पूर्व पीएम मनमोहन व देवगौंडा को भी निमंत्रण
अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंण पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व एचडी देवगौंडा सहित देश के सभी राजनीतिक हस्तियों को दिया गया है। मनमोहन सिंह अस्वस्थ हैं। चलने फिरने में असहजता महसूस करते हैं। ऐसे में उनके पहुंच पाने की संभावना कम ही है। मनमोहन व देवगौंड़ा क अलावा कांग्रेस प्रेसीडेंट मल्लिकार्जुन खरगे, सोनियां गांधी को निमंत्रित किया गया है।