Lakhimpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भाजपा विधायक योगेश वर्मा की सरेराह पिटाई हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मामले में प्रतिक्रिया दी है। 

कोऑपरेटिव बैंक डेलिगेट्स चुनाव
लखीमपुर में अर्बन कोऑपरेटिव बैंक डेलिगेट्स के चुनाव चल रहे हैं। मंगलवार को नामांकन के दौरान जमकर बवाल हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने सदर सीट से भाजपा विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ जड़ दिए। विधायक की पिटाई के बाद उनके समर्थक भड़क गए और हंगामा करने लगे। पूर्व सभापति के पति का नाम भी वारदात में आया है। 

यह भी पढ़ें: श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद: कुमार विश्वास बोले-रामलला की तरह कान्हां भी अपने जन्मस्थान पर विराजेंगे

हाथ उठाकर ठीक नहीं किया: योगेश 
बीजेपी विधायक योगेश वर्मा ने कहा, एक विधायक से मारपीट और कुर्ता फाड़ा गया है। यह कैसा निष्पक्ष चुनाव है? अवधेश सिंह ने मुझ पर हाथ उठाकर ठीक नहीं किया। 

यह भी पढ़ें: नरसिंहानंद मामले में CM योगी की सख्त चेतावनी: कहा-आस्था से खिलवाड़ और उसके नाम पर अराजकता बर्दाश्त नहीं 

अखिलेश बोले-हिंसा को जन्म देता है अन्याय
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, अन्याय हिंसा को जन्म देता है। कोऑपरेटिव चुनाव में लोग धांधली से क्रोधित हुए और मारपीट कर दी। ऐसी घटनाएं  लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है। चुनाव में धांधली भाजपा की रणनीति बन गई है। जो निंदनीय है।