UP में खुलेआम गुंडागर्दी: शराब पीने से रोकने पर BJP विधायक पर फायरिंग; बाल-बाल बचे सौरभ सिंह

BJP MLA Saurabh Singh Sonu firing: उत्तर प्रदेश में खुलेआम गुंडागर्दी हो रही है। लखीमपुर खीरी में बुधवार (1 जनवरी) की रात पत्नी खुशबू के साथ वॉक पर निकले भाजपा विधायक सौरभ सिंह फायरिंग हुई। गोली की आवाज सुनकर घर पर तैनात गार्ड भागते हुए पहुंचे। युवक फायरिंग करते हुए भाग निकले। शुक्र है कि विधायक बाल-बाल बच गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। आसपास लगे CCTV खंगाले। पुलिस ने तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना सदर कोतवाली के शिव कॉलोनी की है।
शराब पीने से किया मना, इसके बाद हुई फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, बीजेपी विधायक जब टहलने निकले तो कुछ देर पर दो लोग उन्हें शराब पीते हुए मिले। सौरभ ने युवकों को शराब पीने से मना किया। इस पर दोनों भड़क गए। युवकों ने सौरभ को गालियां दीं। कुछ देर बाद विधायक पर फायरिंग हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। वारदात के भाजपा विधायक के घर पर उनके समर्थक जुट गए।
खाना खाकर पत्नी के साथ टहलने निकले थे विधायक
कस्ता से भाजपा विधायक सौरभ सिंह शिव कॉलोनी में रहते हैं। सौरभ की पत्नी खुशबू सिंह मितौली से ब्लॉक प्रमुख हैं। सौरभ के पिता जुगल किशोर पूर्व राज्यसभा के सांसद हैं। बुधवार को खाना खाने के बाद सौरभ अपनी पत्नी खुशबू के साथ वॉक पर निकले थे। घर से करीब 100 मीटर पहुंचे ही थे कि दो युवक बाइक पर आए। एक ने पिस्टल निकाली और विधायक पर फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर गार्ड पहुंचे। तब तक युवक भाग निकले थे।
इसे भी पढ़ें: लखनऊ में आगरा के परिवार का कत्ल: बाप ने बेटे के साथ मिलकर पत्नी और 4 बेटियों को मार डाला
घटना के बाद पुलिस ने बढ़ाई गश्ती
सदर कोतवाल पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। शहर के पॉश इलाके में हुई घटना के पास पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। विधायक पर फायरिंग करने वाले युवक कौन थे? कोई साजिश थी या फिर एकाएक घटन हुई? इस सवालों के जवाब पुलिस की जांच-पड़ताल के बाद ही सामने आएंगे। पुलिस की टीम गुरुवार को विधायक के घर पहुंची। उनसे घटना को लेकर सवाल-जवाब किए।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS