Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए छह प्रत्याशी घोषित किए हैं। इसमें बिजनौर से यशवीर सिंह और मेरठ से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता भुन प्रताप सिंह उम्मीदवार बनाए गए हैं। समाजवादी के आधिकारिक X हैंडल पर जारी सूची में सात सीटों का जिक्र है। भदोही सीट समाजवादी पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस के छोड़ी है। यानी उत्तर प्रदेश में सपा कांग्रेस और ममता बनर्जी की पार्टी TMC के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।  समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए यह चौथी लिस्ट जारी की है।

कहां से किसे बनाया प्रत्याशी 

  1. बिजनौर यशवीर सिंह 
  2. नगीना मनोज कुमार 
  3. मेरठ से भानु प्रताप सिंह 
  4. अलीगढ़ से बिजेंद्र सिंह 
  5. हाथरस से जसवीर बाल्मिक 
  6. लालगंज दरोगा सरोज
  7. भदोही तृणमूल कांग्रेस 

UP में 36 उम्मीदवार घोषित कर चुकी सपा 
समाजवादी पार्टी इससे पहले भी प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है। पार्टी की ओर से अब तक 36 सीटों पर उम्मीदवार ?घोषित कर चुकी है। शुक्रवार को जारी सूची में ..होगा पीडीए का नाम अबकी बार एकजुट मतदान..का नारा दिया गया है। अखिलेश यादव भी UP की सभी 80 सीटें जीतने का दावा करते हैं, लेकिन सहयोगी दल एक-एक कर साथ छोड़ रहे हैं। कुनबा मजबूत करने अखिलेश यादव ने अब टीएमसी से समझौता किया है। देखें SP प्रत्याशियों की पूरी सूची...