Logo
Deendayal Upadhyaya Jayanti in Lucknow : पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर लखनऊ में बुधवार को उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान उनके दृष्टिकोण और राष्ट्र निर्माण में योगदान को रेखांकित किया। 

Deendayal Upadhyaya Jayanti in Lucknow : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण किया। पंडित उपाध्याय की जयंती पर आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने उनके दृष्टिकोण और योगदान को रेखांकित किया। 

प्रतिमा अनावरण समारोह में CM योगी बोले- 

  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, पंडित दीन दयाल उपाध्याय दूरदृष्टि और कड़ी मेहनत करने वाले नेता था। आज उनकी जयंती पर उनके इस दृष्टिकोण को समझने और अपनाने की जरूरत है। 70 साल पहले उन्होंने सशक्त भारत का जो सपना देखा था, आज पूरा हो रहा है। 
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने हमेशा गरीबों, किसानों और महिलाओं के कल्याण को प्राथमिकता दी है। उनके यह सिद्धांत देश को आगे बढ़ाने का काम करते हैं।
  • कोविड-19 महामारी के दौरान गरीबों और किसानों के कल्याण के लिए किए गए प्रयास पंडित दीन दयाल उपाध्याय के इसी दृष्टिकोण का प्रतिफल है। उनकी वजह से ही देश के गरीब और किसान लाभ उठा पाए। 
  • सीएम योगी ने भाजपा की सफलता पर चर्चा करते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज  पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विजन पर चलते हुए देश को आगे बढ़ा रहे हैं। उनके विजन के चलते ही भाजपा कांग्रेस को हराने में सफल रही है। 
Deendayal Upadhyaya Jayanti
Deendayal Upadhyaya Jayanti

यह भी पढ़ें: इंटरनेशनल ट्रेड शो : नोएडा में दिखेगी हुनरमंद यूपी की तस्वीर

CM ने X पर दी श्रद्धांजलि 
सीएम ने X पर पोस्ट लिखकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी। साथ ही लिखा-अंत्योदय के उपासक, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना पूरा जीवन राष्ट्रीय एकता और समाज की उन्नति में समर्पित कर दिया। उनका एकात्म मानव का दर्शन हम सबको सांस्कृतिक विकास और वंचित-शोषित वर्ग की सेवा के लिए प्रेरणा देता है। 

5379487