Lucknow SGPGI Fire: लखनऊ के PGI में लगी आग, महिला और एक बच्चे की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने जांच के आदेश भी दिए हैं।;

Update:2023-12-18 17:28 IST
Lucknow FireLucknow Fire
  • whatsapp icon

Lucknow SGPGI Fire: उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ। सोमवार दोपहर 12 बजे के आसपास पीजीआई अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। हादसे में महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। मौके पर पहुंच कर उन्होंने राहत कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए हैं।

मॉनिटर में स्पॉर्क होने के कारण लगी आग
घटना शहर के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के ओटी की बताई जा रही है। बताया जा रहा है की आग मॉनिटर में स्पॉर्क होने के कारण लगी। जानकारी के मुताबिक आग पहले वर्क स्टेशन और फिर पूरी ओटी में फैल गई। ओटी में धुआं भर जाने से एक महिला रोगी और एक बच्चे की जान चली गई। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया।

 

दम घुटने से गई जान
बता दें, जब आग लगी उस दौरान महिला की एन्डोसर्जरी चल रही थी, बच्चे के ह्रदय की सर्जरी हो रही थी। दम घुटने से दोनों की मौत हो गई। इस दौरान अन्य मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

उपमुख्यमंत्री ने जांच के दिए निर्देश 
उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने जांच के आदेश भी दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- आग किन कारणों से लगी है उसकी जांच की जाएगी और पीड़ित परिजनों की हरसंभव मदद की जाएगी।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीजीआई में लगी आग की घटना का संज्ञान लेते हुए दुख जताया है। मौके पर पहुंचकर वरिष्ठ अधिकारियों और फायर बिग्रेड की टीमों को राहत कार्य तेजी से करने व जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाने और उपचार का निर्देश दिए हैं।  
 

Similar News