UP weather: बर्फबारी और बारिश से बढ़ी UP में ठंड, उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हाई अलर्ट 

Uttar Pradesh today weather update, fog in 11 districts, rain alert in 14
X
UP का मौसम: मेरठ, बरेली, पीलीभीत सहित 11 जिलों में कोहरा; इन 14 शहरों में बारिश का अलर्ट
Luckmow weather: उत्तराखंड में बर्फबारी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश से UP में ठंड बढ़ गई है। रविवार, 29 दिसंबर को तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरने का अनुमान है।

UP weather: उत्तराखंड में बर्फबारी और पश्चिमी यूपी में बारिश से उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। रविवार, 29 दिसंबर को 2 से 3 डिग्री तक पार गिरने की अनुमान है। राजधानी लखनऊ सहित कुछ जिलो में गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को मौसम शुष्क रहेगा।

3-6 डिग्री तक गिर सकता है तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया, पिछले 24 घंटे में पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में बारिश हुई। रविवार को भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। रविवार से ज्यादा जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इससे न्यूनतम तापमान में 3-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज से चलेंगी नई फ्लाइट, 4 विमान कंपनियों ने जारी किए शेड्यूल, इन शहरों से भरें उड़ान

12.4 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बूंदाबांदी और हवाओं के चलते दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट संभव है। रात में तापमान 4 डिग्री तक बढ़ेगा। अगले 48 घंटों में मौसम पहले जैसे हो जाएगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री की बढ़त के साथ 26.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री गिरावट के साथ 12.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ से पहले UP को मिलेगा नया फोरलेन, लखनऊ से प्रयागराज की दूरी होगी कम; इन शहरों को फायदा

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, बढ़ेगी ठंड
देहरादून आईएमडी केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। सुरकंडा जैसे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। 3000 मीटर की ऊंचाई वाले आंतरिक जिलों में भारी बर्फबारी की आशंका है। रविवार से मौसम साफ हो सकता है। तापमान औसत से 5-6 डिग्री कम हो सकता है। सुबह ठंड ज्यादा रहेगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story