महाकुंभ 2025: रीवा बार्डर पर लगा लंबा जाम, इस रास्ते से भूलकर भी न जाएं प्रयागराज 

यूपी-एमपी बार्डर शनिवार सुबह 4 बजे से 17 किलोमीटर लंबा जाम लगा है। महाकुंभ में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए उनके वाहन हाइवे पर रोका जा रहा है।;

Update:2025-02-08 22:21 IST
महाकुंभ 2025: रीवा बार्डर पर लगा लंबा जाम, इस रास्ते से भूलकर भी न जाएं प्रयागराजMaha Kumbh 2025, UP-MP border, Maha Kumbh, Chakghat border, Rewa Prayagraj highway
  • whatsapp icon

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ जाने की योजना बना रहे हैं तो अलर्ट हो जाइए। बस और कार से प्रयागराज थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। मध्यप्रदेश के चाकघाट (रीवा) बार्डर पर हजारों वाहन जाम में  फंसे हुए हैं। शनिवार सुबह 4 बजे से यहां 17 किलोमीटर लंबा जाम लगा है। संगम नगरी में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए हाईवे पर ही वाहन रोके जा रहे हैं।

जाम में फंसे श्रद्धालुओं के लिए सतना बाइपास, मनगंवा और बेला सहित कई जगह भोजन-पानी की व्यवस्था की गई है। रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल और एसपी विवेक सिंह अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और श्रद्धालुओं के चाय-नाश्ता की व्यवस्था कराई। 

सोहागी पहाड़ से चाकघाट बॉर्डर तक जाम
महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिसे देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने मध्य प्रदेश से जाने वाले वाहन चाकघाट बार्डर पर रोक दे रहा है। इससे रीवा जिले में सोहागी पहाड़ से चाकघाट बॉर्डर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई है। एमपी से यूपी जाने वाले अन्य रास्तों पर भी वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है।  

यह भी पढ़ें: महाकुंभ 2025: पीएम नरेंद्र मोदी आज लगाएंगे संगम में डुबकी, ऐसा रहेगा प्रधानमंत्री का प्रयागराज में कार्यक्रम

जाम में फंसे 10 हजार से ज्यादा वाहन 
रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया, श्रद्धालुओं की बहुत ज्यादा भीड़ है। प्रयागराज के प्रशासनिक अधिकारियों से बात हुई है। वहां से सहमति मिलते ही वाहन यहां से रवाना किए जाते हैं। जाम में 10 हजार से ज्यादा वाहन फंसे हुए हैं। 

Similar News