महाकुंभ 2025: मीराबाई, लक्ष्मीबाई और रानी दुर्गावती के भेष में देशभर से पहुंची महिलाएं, शोभायात्रा से दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

Prayagraj Maha Kumbh 2025: भारत राष्ट्र में स्वाधीनता की अलख जगाने और महिलाओं के समर्पण को आमजन से परिचित कराने बुधवार (22 जनवरी) को प्रयागराज महाकुंभ में राष्ट्ररत्न शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा कला,संस्कृति और साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की ओर से निकाली गई।
मध्यप्रदेश से 35 महिलाएं हुईं शामिल
शोभायात्रा में देशभर की 200 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं। खास बात यह है कि इस यात्रा में मध्यप्रदेश की 35 महिलाओं ने हिस्सा लिया जो मीरा, अहिल्याबाई, झलकारी बाई, लक्ष्मीबाई और दुर्गावती आदि किरदार में दिखाई दीं। यह यात्रा निरंजनी अखाड़ा से घाट तक निकाली गई।

पर्यटन मंत्री शेखावत ने दिचााई हरी झंडी
नारी शक्तियों के संदेश को पहुंचाया आमजन तक लगभग तीन किलोमीटर लंबी इस यात्रा के महिलाओं ने भारत के राष्ट्रीय, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक व आध्यात्मिक क्षेत्रों में अपने शौर्य का, मेधा का और जीवट का प्रदर्शन करने वाली नारी शक्तियों के संदेश को आमजन तक पहुंचाया। इस यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, संस्कार भारती के संगठन मंत्री अभिजीत गोखले ने किया।

यह भी पढ़ें: UP में बनेगा नया धार्मिक सर्किट, एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे प्रयागराज-विंध्याचल और काशी, MP को भी होगा फायदा
झांकी में दिखी इन वीरांगनाओं की झलक
शोभा यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने रानी दुर्गावती, लोकमाता अहिल्याबाई होलकर, सावित्रीबाई फुले, महारानी लक्ष्मीबाई, रानी चेन्नम्मा, अवंती बाई, सुभद्रा कुमारी चौहान, लता मंगेशकर, नागालैंड की रानी गाइदिन्ल्यू, सुचेता कृपलानी, सरोजनी नायडू, रानी पद्मिनी, भगिनी निवेदिता, मीराबाई, महादेवी वर्मा, कल्पना चावला, गौरा देवी, तीलू रौतेली आदि 200 से अधिक वीरांगनाओं का किरदार निभाया।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS