महाराजगंज की खौफनाक लेडी: आम के लिए दांत से काट दिया बच्चे का प्राइवेट पार्ट; जानिए पूरा मामला

Maharajganj Crime News: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आम को लेकर गांव में कहासुनी हुई। विवाद बढ़ा तो महिला ने खौफनाक कांड कर दिया। महिला ने 14 साल के बच्चे का प्राइवेट पार्ट दांतों से काट दिया। बच्चा दर्द से चीखने-चिल्लाने लगा। परिजन तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों की जांच में पता चला कि पैंट का कपड़ा मोटा था। इसलिए अंदरूनी चोट नहीं आई। बच्चा खतरे से बाहर है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रोने की आवाज सुनकर लोग पहुंचे
महाराजगंज के एक गांव में आम को लेकर दो परिवारों के बीच कहासुनी हो गई। बातचीत विवाद में बदल गई। झगड़ा बढ़ा तो महिला ने गुस्से में आकर बच्चे को पकड़ लिया और उसके प्राइवेट पार्ट को दांत से काट दिया। बच्चा दर्द से चीखने लगा। रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग और परिजन दौड़कर पहुंचे।
मोटी पैंट ने बच्चे को बचाया
लोगों ने किसी तरह बच्चे को महिला के चंगुल से छुड़ाया। घबराए परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद बताया कि गनीमत रही कि बच्चे ने मोटी पैंट पहन रखी थी, जिससे काटने के बाद भी गंभीर चोट नहीं आई है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चा अब खतरे से बाहर है। जल्द पूरी तरह ठीक हो जाएगा।
पुलिस ने दर्ज किया केस
बच्चे के पिता ने पुलिस अधीक्षक (SP) सोमेंद्र मीना से मामले की शिकायत की। बच्चे के पिता ने SP को बताया कि पूरी घटना की जानकारी दी। आरोप लगाया कि महिला पहले भी गांव के कई लोगों के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर चुकी है। SP ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला के एक्शन लेने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि मामले जांच की जा रही है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS