महाराष्ट्र के भक्तों ने रामलला को भेंट की 80 KG की तलवार: लंबाई और खासियत जानकर हो जाएंगे जाएंगे हैरान

Ayodhya Ram Mandir Updates: बीते सोमवार, 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। कार्यक्रम में 8,000 आमंत्रित लोगों ने भाग लिया। शाम को दिवाली मनाई गई। ;

Update: 2024-01-25 05:49 GMT
Maharashtra Devotees Present Giant 80kg Sword to Ram Lalla
Maharashtra Devotees Present Giant 80kg Sword to Ram Lalla
  • whatsapp icon

Ayodhya Ram Mandir Updates: अयोध्या में 22 जनवरी के बाद से ही रामलला के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। ऐसा ही एक जत्थ महाराष्ट्र से अयोध्या पहुंचा। भक्तों ने रामलला को 80 किलोग्राम वजन वाली 7 फीट 3 इंच लंबी एक विशाल तलवार भेंट की। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भक्तों की भावनाओं का सम्मान करते हुए दान स्वीकार करते हुए तलवार को मंदिर में रखवा दिया है। 

7 फीट 3 इंच लंबी तलवार
तलवार लेकर आए नीलेश अरुण साकार ने कहा, 'मैं नवी मुंबई, महाराष्ट्र से आया हूं। मैं ऐतिहासिक हथियारों को संग्रह करता हूं। मैंने कई जगहों पर अपने हथियारों की प्रदर्शनी लगाई है। अब मैं भगवान रामलला के लिए एक तलवार लेकर आया हूं। जिसका नाम नंदक खड़ग है, जो भगवान विष्णु की तलवार जैसी है। इस तलवार की खास बात यह है कि इसका वजन 80 किलोग्राम है और यह 7 फीट 3 इंच लंबी है।

उन्होंने कहा कि यदि आप बारीकी से देखेंगे, तो आप पाएंगे कि तलवार को भगवान विष्णु नारायण को समर्पण के साथ बनाया गया है और उनके सभी दशावतार को इसमें शामिल किया गया है। तलवार स्टील से बनी है और हैंडल पीतल से बना है जिस पर सोने का आवरण चढ़ा हुआ है। नीलेश ने कहा कि भगवान राम को समर्पित इस तलवार को बनाने में उन्हें डेढ़ महीने का समय लगा। 

Watch Video...

अयोध्या में भक्तों का उमड़ा सैलाब
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चौथे दिन गुरुवार को अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कोहरे के साथ भीषण ठंड का सामना करते हुए लोग सुबह से ही रामपथ और मंदिर परिसर के आसपास लंबी कतारों में खड़े हैं। अयोध्या की सड़कों पर हर उम्र के श्रद्धालु उत्साहपूर्वक जय श्री राम के नारे लगाते रहे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहले दिन 5 लाख से अधिक लोगों ने दर्शन का अवसर प्राप्त किया।

दो दिन में मिला तीन करोड़ 17 लाख का दान
बुधवार को ट्रस्ट ने बताया कि महज दो दिन के भीतर रमलला को तीन करोड़ 17 लाख रुपए का दान मिला है। यह रिपोर्ट बुधवार सुबह तक की है। 

बीते सोमवार, 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। कार्यक्रम में 8,000 आमंत्रित लोगों ने भाग लिया। शाम को दिवाली मनाई गई। 

Similar News