Logo
Mainpuri House Collapsed: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में गुरुवार सुबह दो मंजिला मकान गिर गया। हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने जेसीबी की मदद से महिलाओं के शव बाहर निकाल लिए हैं।

Mainpuri House Collapsed: उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश से लोग परेशान हैं। मैनपुरी में गुरुवार सुबह दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। जिसके मलबे में दबने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने जेसीबी की मदद से महिलाओं के शव बाहर निकाल लिए हैं। पोस्टमॉर्टम के परिजनों को सौंपा जाएगा।

घटनाक्रम बिछवां थाना क्षेत्र के विरायमपुर गांव का है। यहां सेवानिवृत्त सैनिक कौशलेंद्र सिंह यादव उर्फ पन्नालाल गुरुवार सुबह घर के बाहर बंधे मवेशियों को चारा डाल रहे थे। बच्चे स्कूल चले गए। तभी उनके दो मंजिला मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में कौशलेंद्र की बहू नीलम (32) पत्नी सुनील, प्रीति (28) पत्नी संजीव और अनुपम (25) पत्नी रजनेश की मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: UP Paper Leak: पेपर लीक की घटनाएं रोकने योगी सरकार का बड़ा कदम, UPPSC करेगा नियमों में बदलाव

मकान 15-16 साल पुराना 
विरायमपुर गांव में सुबह 8:30 बजे हुए इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मकान की तरह भागे और महिलाओं को बचाने रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन बचा नहीं पाए। डीएसपी सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया, मकान 15-16 साल पुराना था, तेज बारिश के चलते उसका एक पिलर धंस गया, जिससे उसकी छत भरभराकर गिर गई। हादसे में जान गंवाने वाली तीनों महिलाओं के शव बरामद कर लिए गए हैं।   

यह भी पढ़ें: Sultanpur Robbery: सुल्तानपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, अखिलेश यादव का BJP पर हमला

बिछवां और भोगांव थानों से पहुंची पुलिस
हादसे के बाद घर में चीख पुकार मची है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी लगते ही बिछवां और भोगांव थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर नीलम, प्रीती और अनुपम के शव बाहर निकाले। साथ ही पंचनामा बनाने के बाद तीनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए। 

5379487