मथुरा-वृंदावन: बांके बिहारी मंदिर में सुबह 8:45 बजे से होंगे दर्शन, होली तक लागू रहेगा नया शेड्यूल

मथुरा-वृंदावन बांके बिहारी मंदिर में शीतकालीन शेड्यूल लागू किया गया है। भक्त सुबह 8:45 बजे से दोपहर 1 बजे और शाम 4:30 बजे से रात 8:30 बजे तक दर्शन कर सकेंगे।;

Update:2024-11-04 11:59 IST
Banke Bihari Temple Mathura-VrindavanBanke Bihari Temple Mathura-Vrindavan
  • whatsapp icon

Mathura-Vrindavan News: उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में पूजा अर्चना का नया शेड्यूल जारी किया गया है। यहां अब बांके बिहारी के दर्शन और आरती का समय बदला गया है। रविवार को वीकेंड के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। लिहाजा, दर्शन का क्रम सुबह 4 बजे शुरू हो गया था। सोमवार से नया शेड्यूल लागू किया गया।  

यह है शीतकालीन शेड्यूल
आचार्य विप्रांश बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि शीतकालीन शेड्यूल के अनुसार बांके बिहारी के दर्शन अब सुबह 8:45 बजे से दोपहर 1 बजे और शाम 4:30 बजे से रात 8:30 बजे तक होंगे। होली के बाद दूज तक दर्शन आरती का नया शेड्यूल लागू रहेगा।

यह भी पढ़ें: श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद: कुमार विश्वास बोले-रामलला की तरह कान्हां भी अपने जन्मस्थान पर विराजेंगे

यमुना तट पर दिखी रौनक
मथुरा-वृंदावन में पिछले कुछ दिन से दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की रौनक जारी है। भाई दूज और यमद्वितीया का पर्व यहां स्नान धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान यमुना तट पर विशेष रौनक देखने को मिली। 

यह भी पढ़ें: दिवाली की छुट्टी खत्म: काम पर लौटने की भीड़; यमुना एक्सप्रेस-वे पर 1 किमी तक गाड़ियों की कतार 

यमुना एक्सप्रेस पर लगा जाम
दिवाली उत्सव के बाद श्रद्धालु वापस लौट रहे हैं। जिसे लेकर सोमवार सुबह यमुना एक्सप्रेस पर जाम लग गया। इस दौरान एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली। टोल क्रॉस करने में लोगों को एक घंटे से ज्यादा समय लग गया। 

Similar News