UP News: मेरठ में  सड़क पर ईद की नमाज पढने लगे। इस दौरान पुलिस ने रोका तो नमाजियों ने नोकझोंक करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं पुलिस का विरोध करते हुए अल्लाह हू अकबर के नारे भी लगाए। हालांकि पुलिस ने नमाजियों की एक न सुनी और उन्हें दूसरे स्थान पर जाकर नमाज पढ़ने के लिए निर्देश दिया।

यह मामला मेरठ का है। जहां बृहस्पतिवार को को शाही ईदगाह में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। आठ बजे ईद की नमाज पढ़ने के लिए काफी संख्या में मुस्लिम समाज ईदगाह पहुंचने लगे। जब जगह नहीं मिली तो सड़क पर नमाज पढ़ने का प्रयास करने लगे। 

पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
इस दौरान पुलिस प्रसाशन और नमाजियों के बीच नोंकझोंक भी हुई। हालांकि पुलिस की ओर से पहले ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस ने पहले सड़क पर नमाज को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाया। उसके बाद सड़क पर दरी बिछाने वाले नमाजियों को भी किनारे किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस को बातों को न सुनते हुए सड़कों पर नमाज पढ़ा।

नमाजियों ने अल्लाह हू अकबर के नारे लगाकर जताया विरोध
पुलिस सड़क से नमाजियों को हटाने गई, तो इस दौरान नमाज में शामिल होने आए कुछ लोग अल्लाह हू अकबर के नारे भी लगाए। हालांकि पुलिस की टीम ने फिर से नमाजियों को ईदगाह में नमाज पढ़ने के लिए भेजा, लेकिन वे नहीं माने और सड़क पर ही नमाज पढ़ी।