मेरठ में गुंडागर्दी: टोल मांगने पर कार सवारों ने की फायरिंग, टोल प्लाजा पर कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Meerut News
X
Meerut News
यूपी के मेरठ में मंगलवार की रात मेरठ-पौड़ी हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर बवाल हुआ। टोल मांगने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। टोलकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

Meerut News: मेरठ में मंगलवार की रात को बवाल हो गया। मेरठ-पौड़ी हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों ने टोल मांगा तो कार सवार भड़क गए। कार में सवार लोग गाली-गलौज करने लगे। कार सवारों ने किसी को फोन किया। देखते ही देखते 5 गाड़ियों में दबंग पहुंचे और फायरिंग कर दी। टोल प्लाजा पर तैनात कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मारपीट में दो कर्मी बुरी तरह जख्मी हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

जानें पूरा मामला
गांव भैंसा के पास मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा है। टोल नाके से कार सवार निकल रहे थे। कर्मचारियों ने कार को रोका और टोल मांगा। टोल मांगने की बात पर कार सवार कर्मचारियों पर भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। मंगलवार रात 12:30 बजे 5 कार में 15 लोग सवार होकर आए। फायरिंग की और टोलकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

हॉकी, डंडे और बैट से पीटा
खुलेआम हुई गुंडागर्दी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। कैमरे में साफ दिख रहा है किस तरह हॉकी, डंडे, बैट लेकर लोग आए। फायरिंग और टोलकर्मियों को बुरी तरह पीटा। मारपीट में सौरभ सहित 2 टोलकर्मी घायल हो गए। अन्य टोल कर्मियों ने भागकर जान बचाई। सूचना पर पुलिस पहुंची और सीसीटीवी कैमरों में खंगालकर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में जुट गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर दबिश दे रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story