Logo
Miss Teen International-2024: 28 देशों की 110 विश्व सुंदरियों ने गुरुवार को आगरा में ताजमहल का दीदार किया। सुंदरियों ने कहा कि ताजमहल एक अद्भुत स्मारक है। ताजमहल की खूबसूरती आंखों में एक अलग ही चमक दे जाती है।

Miss Teen International-2024: राजस्थान की राजधानी जयपुर में मिस टीन इंटरनेशनल-2024 का आयोजन हो रहा है। आयोजन में दुनियाभर की विश्व सुंदरियों शिरकत करेंगी। मिस टीन इंटरनेशनल-2024 में शामिल होने से पहले 28 देशों की 110 विश्व सुंदरियों ने गुरुवार को आगरा में ताजमहल का दीदार किया। हर देश की ब्यूटी पेजेंट विनर के लिए पर्यटन पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए। सुरक्षा घेरे में सुंदरियों ने मोहब्बत की निशानी ताजमहल की खूबसूरती का दीदार किया।

ताजमहल की खूबसूरती से अलग ही चमक 
सभी ब्यूटी पेजेंट विनर्स गोल्फ कार्ट से ताजमहल तक पहुंचीं। टूरिस्ट गाइड से सुंदरियों ने ताजमहल के इतिहास से जुड़े सवाल किए। ताजमहल को बनने में कितना समय लगा? कौन से कमरे बंद हैं, क्यों बंद हैं?। टूरिस्ट गाइडों ने सुंदरियों को ताजमहल के इतिहास, वास्तुकला और शाहजहां-मुमताज की प्रेम कहानी की जानकारी दी। सुंदरियों ने कहा कि ताजमहल मोहब्बत की निशानी है। ताजमहल एक अद्भुत स्मारक है। ताजमहल की खूबसूरती आंखों में एक अलग ही चमक दे जाती है।

7 जुलाई को विजेता को पहनाया जाएगा ताज
बता दें कि भारत में इस साल मिस टीन इंटरनेशनल-2024 का आयोजन हो रहा है। जयपुर में होने वाले आयोजन में 30 देशों की प्रतिभागी ताज के लिए शिरकत कर रही हैं। 7 जुलाई को मिस टीन इंटरनेशनल 2023 बारबरा पराग्गा अपने उत्तराधिकारी को ताज पहनाएंगी। 

इन देशों की सुंदरियां करेंगी शिरकत 
भारत के अलावा, जर्मनी, इंडोनेशिया, जापान, फिजी, ब्राजील, कंबोडिया, क्यूबा, डोमिनियन रिपब्लिक, इंग्लैंड, बांग्लादेश, बोस्टवाना, लिथुआनिया, मैक्सिको, मंगोलिया, नमीबिया, नेपाल, नीदरलैंड, फिलिपींस, साउथ अफ्रीका, स्पेन, श्रीलंका, थाईलैंड, यूगांडा, यूएसए, वेनेजुएला, वियातनाम और जिम्बाब्वे की सुंदरियां आयोजन में हिस्सा लेंगी। 

5379487