मिशन शक्ति: UP एक दिन के लिए DM-SP बनाई जा रहीं छात्राएं, 7,500 गर्ल्स का चयन

Mission Shakti in Uttar Pradesh
X
उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान के तहत एक दिन की अफसर बन रहीं छात्राएं, 75 जिलों में 7,500 का चयन।
उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान के तहत 7,500 छात्राओं को एक दिन का प्रशासनिक अधिकारी बनाया जा रहा है। हर जिले से 100-100 छात्राए चयनित की गई हैं।

Mission Shakti in UP : उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान के तहत परिषदीय और कस्तूरबा गांधी स्कूल की 7,500 छात्राएं एक दिन के लिए प्रशासनिक अधिकारी बनाई जाएंगी। इसके लिए हर जिले में 100-100 छात्राओं का चयनित किया गया है।

मंत्री संदीप सिंह ने बताया, इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं को प्रशासनिक जिम्मेदारियों का अनुभव देना और उनके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। यह बालिकाएं डीएम, सीडीओ, बीएसए, खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार, डीआईओएस जैसी जिम्मेदारी संभालेंगी।

भूमिका और शालू बनीं डीएम
कासगंज की टॉपर भूमिका और संभल की शालू को इस योजना के तहत एक दिन का डीएम बनाया गया। दोनों ने सफलतापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके कान्फिडेंस बिल्ट करने की दिशा में सकारात्मक पहल मानी जा रही है।

मनोरमा और पारो ने संभाला दायित्व
कस्तूरबा गांधी विद्यालय चित्रकूट की छात्रा मनोरमा पटेल एक दिन के लिए डीआईओएस (जिला विद्यालय निरीक्षक) बनाई गईं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मामलों की समीक्षा कर अपनी जिम्मेदारी का बाखूबी निर्वहन किया। वहीं पारो नाम की छात्रा ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का दायित्व संभाला। पारो ने विभागीय सुनवाई कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। केजीबीवी की अन्य बालिकाओं ने भी अलग अलग अफसरों का दायित्व संभाला।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story