मस्जिद में मारपीट: मुरादाबाद में इबादत के लिए आए लोगों में चले लात-घूसे, बेल्ट से भी पिटाई

Moradabad Fight in Mosque: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सोमवार को इबादत के लिए आए लोग आपस मे भिड़ गए। मस्जिद के अंदर ही उनमें जमकर लात घूसे चले। नमाजियों में मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लोग एक दूसरे को बेल्ट से पीटते नजर आ रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मस्जिद में इबादत के लिए लोग आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि एक दूसरे पर लाठी डंडों और बेल्ट से पिटाई करने लगे। pic.twitter.com/jaL9N3gOP7
— sonelal.kushwaha (@KushwahaK45286) September 3, 2024
घटनाक्रम मुरादाबाद जिले के पाकबड़ा थानांतर्गत उमरी सब्जी पुर गांव का है। वीडियो में मस्जिद के अंदर कुछ लोग एक दूसरे को बेल्टों से पीटते नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों के पकड़े भी फट गए हैं। वहीं कुछ लोग हाथों में डंडे लिए नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: UP के 2.44 लाख कर्मचारियों में वेतन रोकन से हड़कंप: 16 घंटे में ही आदेश वापास, संपत्ति की जानकारी देने डेट बढ़ी
शुक्रवार का बताया जा रहा वीडियो
यह घटना पिछले हफ्ते शुक्रवार की बताई जा रही है। मारपीट के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। मस्जिद में यह विवाद काफी देर तक चलता रहा। इस दौरान कई लोगों के कपड़े फट गए, लेकिन बिना कपड़ों के ही वह पिटाई करते रहे।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS