रुपयों के लिए रिश्तों का कत्ल: उत्तरप्रदेश के फतेहपुर में जल्लाद बेटे ने पहले इंश्योरेंस कराया फिर मां की हत्या कर दी

mother Murder to repay loan in Fatehpur UP
X
यूपी के फतेहपुर में कर्ज से परेशान युवक ने मां को उतारा मौत के घाट।
Mother murdered for Insurance in Fatehpur: यूपी में एक युवक ने रुपयों के लिए मां की हत्या कर यमुना नदी के किनारे शव फेंक दिया। पिता को भी मारना चाहता था।

Mother murdered for Insurance in Fatehpur UP: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कर्ज से परेशान एक युवक ने गला घोंटकर मां की हत्या कर दी। मर्डर के बाद उसने मां का शव यमुना नदी के किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो चौकाने वाला खुलासा हुआ। बताया कि, युवक मां के गहने बेचकर और बीमा की राशि से अपना कर्ज उतारना चाहता था। हत्या से पहले उसने मां का 55 लाख रुपए का बीमा भी कराया था। वारदात में दो साथी भी शामिल हैं।

धाता थाना क्षेत्र के अढौली निवासी रोशन सिंह पटेल मंगलवार सुबह हनुमान दर्शन के लिए चित्रकूट गए थे। दोपहर 1 बजे वह घर लौटे तो पत्नी प्रभा देवी (49) नहीं दिखीं। बेटे हिमांशू (23) से पूछा तो उसने बताया, नाना की तबीयत खराब है, मां उन्हें देखने गई हैं।

चारपाई के पास मिला रॉड और बंका, छत पर खड़ा था आरोपी
रोशन की मानें तो शाम साढ़े 6 बजे हिमांशू ने खाना पकाया और खेत जाने की बात कहकर चला गया। देर रात लौटा तो सोने चला गया। रात 2 बजे नींद खुली तो चारपाई के पास रॉड और बंका पड़ा मिला। घर के सारे दरवाजा खुले थे। चोरों की आशंका पर रोशन छत पर पहुंचा तो हिमांशू खड़ा था। उसके तेवर देख रोशन ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

भूसा घर में पड़ी थीं चप्पलें, घसीटने के निशान
बेटे की हरकत पर शक हुआ तो रोशन ने भूसा घर में जाकर देखा, जहां घसीटने के निशान बने थे। पत्नी प्रभा की चप्पलें भी पड़ी थीं। हालत देख वह दहशत में आ गया, जिस कारण वह पूजा घर में छिप गए। आरोपी ने रोशन के फोन से सभी के नंबर हटा दिए थे। ताकि, वह किसी से संपर्क न कर सकें। बुधवार सुबह चचेरे भाई जय का दरवाजा खुल तो वह उनके पास पहुंचे और पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। जिसके बाद ससुराल में फोनकर पत्नी के बारे में पूछा तो पता चला वह वहां नहीं गईं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story