नोएडा में भीषण हादसा : कैंटर ने कार को मारी टक्कर, जगद्गुरू कृपालु महाराज के बेटी की मौत, 7 घायल

UP Car Accident : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रविवार तड़के भीषण हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए इस एक्सीडेंट में जगद्गुरू कृपालु महाराज की बेटी विशाखा त्रिपाठी की मौत हो गई है। जबकि, करीब 7 लोग घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विशाखा त्रिपाठी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मथुरा वृंदावन दर्शन करने गईं थीं। वहां से लौटते वक्त उनकी कार को कैंटर नंबर (यूपी 80 एफटी 5477) ने टक्कर मार दी। कैंटर ने इस दौरान दो कारों (यूपी 72 बीएक्स 7148) और (डीएल 7 सीवी 3044) को टक्कर मारी है। दुर्घटनाग्रस्त कारों में छह महिला समेत 8 लोग सवार थे। सभी गंभीर चोंट आई है।
पुलिस ने हादसे में घायव कुंडा निवासी हंसा पटेल, कंचन पटेल और दिल्ली की गरिमा गुप्ता, संजय मलिक, दीपक भरेजा, विशाखा त्रिपाठी, श्यामा त्रिपाठी, कृष्णा त्रिपाठी को जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन विशाखा त्रिपाठी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह भक्ति धाम मनगढ़ कुंडा और प्रेम मंदिर वृंदावन के संस्थापक जगद्गुरू कृपालु जी की बेटी थीं।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS