UP News: मेरठ में सपा नेता पर रासुका लगाने की मंजूरी मिल गई है। सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ ने मेरठ कलेक्ट्रेट में उत्तर प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर को जिंदा जलाने की धमकी दी थी। मुकेश पर रासुका लगाने की फाइल डीएम को भेजी गई थी। जिस पर शासन ने स्वीकृति दे दी है। रासुका लगने के एक साल तक जमानत नहीं हो सकेगी।

सपा नेता है मुकेश सिध्दार्थ
मुकेश सिद्धार्थ समाजवादी पार्टी के नेता हैं। जो वर्तमान में जेल में बंद है। मुकेश अखिलेश सरकार में यूपी अनुसूचित जाति जनजाति वित्तीय विकास निगम के उपाध्यक्ष भी रहे। मुकेश ने भाजपा विधायक और प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर को कलेक्ट्रेट में घेराव के दौरान जिंदा जलाने की धमकी दी थी।

कलेक्ट्रेट घेराव की सभा में दी थी धमकी
मेरठ में कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान मुकेश ने यह विवादित बयान दिया था। जिसके बाद यूपी पुलिस ने उसे दिल्ली से पकड़ लिया और जेल भेज दिया। मुकेश उस समय से जेल में बंद है। उसकी जमानत याचिका भी खारिज हो गई थी। पुलिस की तहरीर पर रासुका लगाने का आदेश दे दिया गया है।

कई धाराओं में दर्ज है मुकदमा
मुकेश ने ही पुलिस, प्रशासनिक अफसरों व उनके परिवारों को लेकर भी अपशब्द टिप्पणी की थी। जिसके बाद प्रशासन एक्टिव हुआ। जिस पर थाना सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज हुआ और जमानत याचिका भी खारिज हो गई। मुकेश को जेल भेज दिया। इसमें कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। 

एक साल तक नहीं मिलेगी जमानत
मुकेश सिद्धार्थ ने 7 जनवरी को कलेक्ट्रेट घेराव में सभा के दौरान यह विवादित बयान दिया था। जिसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मुकेश सिद्धार्थ पर रासुका लगाने के लिए फाइल जिला कलेक्टर को भेजी थी। कलेक्टर की शिकायत के आधार पर शासन ने इसे मंजूरी दे दी है। मुकेश पर रासुका लगने के बाद अब वह 1 साल तक जमानत नहीं करा सकता है।