OYO ने बदले नियम: अनमैरिड कपल्स को नहीं मिलेंगे ओयो रूम्स, चेक इन से पहले देने होंगे यह दस्तावेज

ओयो (OYO ने रविवार (5 जनवरी) को नई चेक-इन पॉलिसी लागू की है। प्रेमी जोड़ों को अब रूम नहीं मिलेंगे। बुकिंग के समय वैध दस्तावेज लिए जाएंगे।;

Update:2025-01-05 17:43 IST
गाजियाबाद में 192 अपंजीकृत OYO होटल सील।Unregistered OYO Hotels In Ghaziabad
  • whatsapp icon

OYO Hotel New rules: भारत की दिग्गज हास्पिटैलिटी कंपनी ओयो (OYO) ने नए साल से नियमों में बदलाव किया है। देशभर में स्थित ओयो के होटल्स में अब अनमैरिड कपल्स (प्रेमी जोड़ों) को एंट्री नहीं मिलेगी। कपल्स को चेक इन से पहले ऐसे दस्तावेज जमा कराने होंगे, जो उनके रिश्तों को प्रमाणित करें। 

दरअसल, ओयो आने के बाद से भारत में होटल सुविधा काफी आसान हो गई है। खासकर, बेरोजगार युवाओं के लिए यह काफी किफायती माध्यम थे। हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, नए साल पर ओयो रूम्स की रिकॉर्ड बुकिंग हुई है। 

OYO ने पार्टनर होटल्स को दिए अधिकार 
OYO ने पार्टनर होटल्स के लिए नई चेक-इन पॉलिसी लागू हुई है। इसके अनुसार, बुकिंग के समय ही जोड़ों को रिश्ते का वैध प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। OYO ने अपने पार्टनर होटल्स को सामाजिक संवेदनशीलता और आधुनिकता में तालमेल बिठाते हुए जोड़ों की बुकिंग अस्वीकार कर सकते हैं। 

इसलिए किया नियमों में बदलाव  
OYO ने मेरठ के सभी पार्टनर होटल्स में अपनी नई पॉलिसी लागू कर दी है। देश के अन्य शहरों में भी यह नियम लागू किए जाएंगे। कंपनी ने चेक इन नियमों में यह बदलाव ग्राहकों से मिले फीडबैक के आधार पर किया है। यह फीडबैक मेरठ सहित अन्य शहरों में भी मिले हैं। 

यह भी पढ़ें: नए साल में कंडोम और शराब की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, हरिद्वार-ऋषिकेश में सर्वाधिक बुक हुए OYO रूम्स

सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्ध
OYO के नॉर्थ इंडिया रीजन हेड पावस शर्मा ने बताया, हमारी कंपनी सुरक्षित सेवा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्ध है। हम निजता का भी पूरा सम्मान करते हैं। ग्राहकों के फीडबैक हमेशा हमारी प्राथमिकता में रहे हैं। पहले भी उनके फीडबैक के अधार पर इस तरह के बदलाव किए हैं।  

30 से ज्यादा देशों में ओयो होटल 
OYO के होटल और रूम भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के 30 से ज्यादा देशों में उपलब्ध हैं। यह कंपनी होम स्टे सेवा भी मुहैया कराती है। दुनियाभर के 1.50 लाख से ज्यादा होटल ओयो से जुड़े हुए हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, मलेशिया, डेनमार्क, नीदरलैंड्स, इंडोनेशिया, मेक्सिको और ब्राजील जैसे देशों में भी इसका कारोबार है। 

Similar News