Paddy Procurement : पूर्वी UP में धान की सरकारी खरीद शुरू, जानें प्रति क्विंटल कितना मिलगी MSP 

Paddy Purchase
X
उत्तर प्रदेश में Minimum Support Price पर धान खरीद 1 नंवबर से हुई।
Paddy, पूर्वी उत्तर प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान की खरीद शुक्रवार, 1 नवंबर से शुरू हो गई है। सामान्य धान 2300 और ए-ग्रेड धान 2320 रुपए क्विंटल खरीदी जा रही है।

Paddy Procurement: पूर्वी उत्तर प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुक्रवार, 1 नवंबर से शुरू हो गई है। हालांकि, लखनऊ संभाग में धान की खरीद अलग-अलग तिथियों में होगी। लखनऊ, रायबरेली और उन्नाव जनपद में पहली नवंबर से खरीद शुरू होगी। जबकि, लखीमपुर खीरी, हरदोई और सीतापुर में 1 अक्टूबर से धान की खरीद जारी है।

यूपी के सभी जनपदों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 4000 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। केंद्र सरकार ने सामान्य धान की एमएसपी ( न्यूनतम समर्थन मूल्य) 2300 रुपए और ग्रेड ए धान की एमएमसपी 2320 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। धान की अनलोडिंग छनाई और सफाई 20 रुपए प्रति क्विंटल की दर से देनी होगी।

3 दिन के अंदर होगा भुगतान
योगी सरकार ने किसानों को 48 घंटे यानी 3 दिन के अंदर भुगतान के निर्देश दिए हैं। धान क्रय केंद्र सुबह 9 से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे। कृषि विभाग के अनुसार, इस सीजन धान का आच्छादित क्षेत्रफल 61.24 लाख हेक्टेयर और उत्पादन 265.54 लाख मीट्रिक टन अनुमानित है। औसत उत्पादन 43.36 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। खाद्य-रसद विभाग ने 1 सितंबर से पंजीयन शुरू किए थे।

यह भी पढ़ें: अयोध्या में दीपोत्सव पर बने 2 विश्व रिकॉर्ड: 25 लाख दीपों से रोशन हुई रामनगरी, 1121 आचार्यों ने एकसाथ की आरती

जनवरी-फरवरी तक चलेगी धान खरीद
पूर्वी उत्तर प्रदेश के कानपुर, चित्रकूट, गोरखपुर, अयोध्या, देवीपाटन, बस्ती, वाराणसी, आजमगढ़, मीरजापुर और प्रयागराज संभाग में 1 नवंबर से खरीद हुई है। रायबरेली, लखनऊ और उन्नाव में भी धान खरीद शुक्रवार से शुरू हुई। पश्चिमी यूपी में धान खरीद 1 अक्टूबर से शुरू हुई थी और 31 जनवरी तक चलेगी। जबकि, पूर्वी यूपी में धान खरीद 28 फरवरी तक चलेगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story