2 घंटे में 3 एनकाउंटर: वाराणसी में बच्ची के हत्यारों को मारी गोली, लखनऊ में 4 लूटेरे गिरफ्तार

UP Police encounter: उत्तर प्रदेश पुलिस ने लखनऊ और वाराणसी में एनकाउंटर कर 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वाराणसी में 8 साल की बच्ची की हत्या के आरोपी को पुलिस से रात 2 बजे घेर लिया। भागने लगा तो पुलिस ने पैर में गोली मार दी। वहीं लखनऊ की गोमती नगर और कृष्णानगर पुलिस ने 4 हमलावरों को गिरफ्तार किया है।
वाराणसी के DCP गौरव बंसवाल ने बताया कि बुधवार सुबह 8 साल वर्षीय बच्ची का बोरी में बंद शव मिला था। CCTV फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपी मोहम्मद इरशाद की पहचान हुई। पुलिस ने उसे 16 घंटे बाद पकड़ लिया है। आरोपी के पास से अवैध असलहे भी मिले हैं।
स्कूल परिसर में मिला बच्ची का शव
वाराणसी जिले की सुजाबाद चौकी क्षेत्र में बुधवार सुबह 8 वर्षीय बच्ची का शव मिला था। वह मंगलवार शाम 7 बजे से लापता थी। पुलिस तलाश कर रही थी, तभी घर से 200 मीटर दूर स्कूल परिसर में बच्ची का अर्धनग्न शव मिला था। आरोपी ने बच्ची के हाथ-पैर तोड़कर उसका शव बोरी में भर कर फेंका था।
लखनऊ में आधी रात दो एनकाउंटर
लखनऊ पुलिस ने दो एनकाउंटर कर लूट के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों से असलहे, गाड़ियां और लूट का सामान भी बरामद किया गया है। पहली मुठभेड़ गुरुवार तड़के 2 बजे कृष्णा नगर और दूसरी मुठभेड़ 2.40 बजे गोमती नगर के जनेश्वर मिश्रा पार्क पुल के पास हुई। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें: पीलीभीत एनकाउंटर में 3 खालिस्तानी आतंकी ढेर; हथियार बरामद
रिटायर्ड फौजी घर किया था हमला
पुलिस के मुताबिक, कृष्णा नगर के विजय नगर में रात 2 बजे पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी बदमाश शमीम और आकाश गौतम बाइक लेकर गुजरे। पुलिस ने रोका तो फायरिंग करते हुए वह भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने शमीम के पैर में गोली मारकर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इन पर लूट, नकबजनी और बलात्कार के 2 दर्जन केस दर्ज हैं। 15 दिसंबर को रिटायर्ड फौजी मनोज मिश्रा के घर पर फायरिंग और पेट्रोल बम से हमला किया था।
यह भी पढ़ें: 3 आतंकियों के शव लेकर जा रही वैन का एक्सीडेंट, पीछे से टक्कर मारकर वाहन फरार
गोमती नगर में 2 चाकूबाज गिरफ्तार
गोमती नगर में पुलिस ने रात 2 बजे जनेश्वर मिश्रा पार्क पुल के नीचे लूट के आरोपी अमन सिंह और वीर यादव का एनकाउंटर किया है। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन फायरिंग कर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों को गोली लग गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ब्रेजा कार, असलहा और मोबाइल बरामद किए हैं। 21 दिसंबर को इन्होंने नीरज चौक पर लूट की वारदात की थी।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS