Prayagraj Viral Video News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दबंगई का अजीब नमूना सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने एक घर पर बुलडोजर चला दिया। यमुनापार के घूरपुर में बुलडोजर से मकान ढहाने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। हाईवे के पास स्थित इस मकान को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है।

वीडियो देखें...

आरोपी मकान गिराने के बाद उसमें रखा सामान भी गाड़ी में लदवा ले गए। घूरपुर थाने पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रईस चंद्र शुक्ला समेत 30 लोगों के खिलाफ एफआईआर की दर्ज है। रईस चंद्र शुक्ला ने 2022 में शहर दक्षिणी विधानसभा सीट से मंत्री नंदी के खिलाफ सपा के सिम्बल पर चुनाव लड़ा था। इसके बाद डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने उसे भाजपा की सदस्यता दिलवा दी थी।

यह भी पढ़ें: खनन माफिया का पुलिस टीम पर हमला: आगरा में पहले वाहन से टक्कर मारी फिर फायरिंग, सिपाही को लगी गोली 

हत्या की धमकी 
चकपूरे कला निवासी अभिषेक त्रिपाठी ने घूरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि बालसन पेट्रोल पंप जार्जटाउन निवासी रईस चंद्र शुक्ल और उनके बेटे संदीप शुक्ला, प्रकाश सिंह, देवेंद्र सिंह, हर्षित रौतेला, तापस केसरवानी व अभिषेक गुप्ता से उनका जमीनी विवाद चल रहा है। कोर्ट में प्रकरण विचाराधीन है। इस बीच रईस चंद्र शुक्ल ने 1 सितंबर को घर खाली करने की धमकी दी थी। बोला, कब्जा नहीं हटाया तो जान से मार दिए जाओगे। 

यह भी पढ़ें: यूपी पेपर लीक केस: STF ने प्रयागराज से पकड़े दो आरोपी, रीवा में बुक कराया था रिजॉर्ट

वीडियो के आधार पहचान कर रही पुलिस 
अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि धमकी मिलने के बाद भी पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी। घूरपुर थाना प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपकर मदद की गुहार लगाई थी। इसके बावजूद शुक्रवार शाम करीब 30 लोग दो बुलडोजर लेकर पहुंचे और मकान ढहा दिया। मकान का सारा सामान भी उठा ले गए। अभिषेक ने विरोध किया तो उसे खुली धमकी दी गई। घूरपुर पुलिस ने रईस चंद्र शुक्ला और अलंकार सिंह समेत 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वीडियो फुटेज के आधार उनकी पहचान की जा रही है।

कौन है रईशचंद्र शुक्ला? 
रईश चंद्र शुक्ला प्रयागराज के बड़े बिजनेसमैन में शुमार हैं। वह कभी भाजपा तो कभी सपा में रहा। 2022 में रईश चंद्र शुक्ला ने मंत्री नंदी के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था। फिर भाजपा ज्वाइन कर विधान परिषद का चुनाव भी लड़ा, लेकिन दोनों चुनाव हार गया। उन्होंने भाजपा की सदस्यता डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में ली थी। मंत्री नंदी ने उसकी ज्वाइन पर नाराजगी भी जताई थी।