Mahakumbh Today Update: उत्तर प्रदेश के 'प्रयागराज महाकुंभ' में आज (शनिवार, 8 फरवरी) को कैसी व्यवस्था है। आप संगम तक कैसे पहुंचेंगे? जानिए A टू Z डिटेल्स...। महाकुंभ का शनिवार को 27वां दिन है। संगम पर श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ है। भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने नया ट्रैफिक प्लान लागू किया है। संगम पर श्रद्धालुओं को रुकने नहीं दिया जा रहा। स्नान कर चुके लोगों को पुलिस वहां से निकाल रही है। मेला क्षेत्र में 8 फरवरी की रात 8 बजे से 9 फरवरी की सुबह 4 बजे तक वाहनों को एंट्री मिलेगी। कल्पवासियों के वाहनों में ट्रैक्टर से लेकर छोटे वाहनों का ही प्रवेश मान्य है।
#WATCH प्रयागराज: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महाकुंभ में पहुंचकर पावन स्नान किया। pic.twitter.com/ZUWio4MP9M
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2025
मोहन यादव और भजनलाल ने किया स्नान
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महाकुंभ में पहुंचकर पावन स्नान किया। बता दें कि अब तक पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, उपराष्ट्रपति, अखिलेश यादव समेत कई दिग्गज संगम में स्नान कर चुके हैं। भजनलाल संगम स्नान के बाद 115 विधायकों संग सेक्टर-6 स्थित राजस्थान सरकार पवेलियन पर कैबिनेट मीटिंग करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपनी पत्नी के साथ संगम स्नान किया।
सर्वसिद्धिप्रदः कुम्भः
— Mahakumbh (@MahaKumbh_2025) February 7, 2025
महाकुम्भ 2025, प्रयागराज में अब तक 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र स्नान कर सनातन संस्कृति के प्रति अपनी आस्था और विश्वास को व्यक्त किया। यह दृश्य न सिर्फ भारतीय संस्कृति और धार्मिक एकता का प्रतीक है, बल्कि हमारी संप्रभुता और विविधता में… pic.twitter.com/8dnSnZ1u8c
शहर में जगह-जगह जाम
शनिवार को एकादशी होने की वजह से संगम पर श्रद्धालुओं की भीड़ है। संगम पर श्रद्धालुओं को रुकने नहीं दिया जा रहा। पुलिस स्नान के बाद श्रद्धालुओं को वहां से निकाल रही है। प्रयागराज-वाराणसी और नैनी से आने वाली सड़क पर 4-4 किलोमीटर का जाम लगा है। शहर में भी जगह-जगह जाम की स्थिति है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपनी पत्नी के साथ संगम स्नान किया।
अब तक 40.68 श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
13 जनवरी से महाकुंभ शुरू हुआ था। अब तक 40.68 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। मेला 18 दिन और चलेगा। रविवार को भी भारी भीड़ रहेगी। महाकुंभ से अखाड़े वापस जाने लगे हैं। पुलिस-प्रशासन ने नया ट्रैफिक प्लान लागू किया है। नए प्लान के मुताबिक, प्रशासन ने मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री शुरू कर दी है। कल्पवासियों के वाहनों में ट्रैक्टर से लेकर छोटे वाहनों का ही प्रवेश मान्य होगा। इसके अलावा संस्थाएं और अखाड़े भी अपने वाहनों को मेला क्षेत्र में ला सकते हैं। जिससे मेला क्षेत्र को खाली कर सकें। ऐसे सारे वाहन रात 8 से सुबह 4 बजे तक ही मेला क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं।

नए पंच परमेश्वर का चुनाव सम्पन्न
महाकुंभ से अखाड़ों के विदा होने का सिलसिला शुरू हो गया है। सेक्टर 20 में बने अखाड़ा क्षेत्र में प्रमुख शैव अखाड़ों ने रवानगी से पहले की प्रक्रिया पूरी कर ली है। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी ने अपनी नई विधायिका का चयन कर लिया। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी अखाड़े में 8 श्री महंत और 8 उप महंत का चयन किया है। छावनी में धर्म ध्वजा के नीचे नए पंच परमेश्वर का चुनाव सम्पन्न हुआ।
પ્રયાગરાજના દિવ્ય મહાકુંભમાં આસ્થાની ડુબકી લગાવવી એ લાખો શ્રદ્ધાળુઓની મનોકામના હોય છે. આજે મહાકુંભમાં આસ્થા, ભક્તિ અને આધ્યાત્મના અદ્ભુત માહોલ વચ્ચે ત્રિવેણી સંગમ સ્નાન કરીને અર્ધ્ય અર્પણ કરવાનું પરમ સૌભાગ્ય પ્રાપ્ત થયું.
— Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) February 7, 2025
હર હર મહાદેવ.. હર હર ગંગે.. pic.twitter.com/6INMdx9mgl
इन VVIP ने लगाई डुबकी
केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने शुक्रवार को त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। अभिनेता राजकुमार राव पत्नी पत्रलेखा के साथ महाकुंभ पहुंचे। उन्होंने परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की। इसके बाद संगम में पत्नी के साथ डुबकी लगाई। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने संगम में डुबकी लगाई। इस दौरान मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी उनके साथ मौजूद रहे।