Hit and Run: रायबरेली में तेज रफ्तार कार ने लोगों को रौंदा; मौलाना की दर्दनाक मौत; कई घायल

Hit and Run: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में हिट-एंड-रन का मामला सामने आया है। बुधवार (15 जनवरी) रात को नशे में धुत कार सवार ने बाइक सवार सहित कई लोगों को रौंद दिया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बीजेपी नेता सहित चार लोग घायल हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हम वीडियो इसलिए नहीं दिखा रहे हैं...क्योंकि वीडियो में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। दुर्घटना मिलएरिया थाना क्षेत्र के प्रगतिपुरम के पास की है।
हादसे में मौलाना की मौत
जानकारी के मुताबिक, प्रगतिपुरम के पास बुधवार रात को तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे दो लोगों को टक्कर मारी। इसके बाद चालक कार को तेज दौड़ाकर भागने लगा। रास्ते में आए बाइक सवार सहित कई लोगों को रौंद दिया। एक्सीडेंट में लखनऊ के नदवा कॉलेज के नाजिर मौलाना की मौत हो गई। बीजेपी युवा मोर्चा के नेता अभिजात मिश्रा, उनके साथी भानु तिवारी सहित 4 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
पुलिस ने कार को किया जब्त
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस के मुताबिक, कुछ लोग प्रयागराज की ओर जा रहे थे। रास्ते में घायल दो लोगों को देखकर वे लोग उनकी मदद के लिए रुक गए। तभी तेज रफ्तार कार आई और उन लोगों को रौंद दिया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। चालक का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इसे भी पढ़ें: लद्दाख में भीषण हादसा: वैष्णो देवी के बाद कारगिल घूमने जा रहे 4 दोस्तों की कार खाई में गिरी, 2 की मौत
वीडियो वायरल
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 8 सेंकेंड का वीडियो देखकर लोग हैरान हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कार की टक्कर बाइक सवार गिर जाते हैं। जिसके बाद कार चालक ने मारने की नीयत से कई बार कार आगे पीछे करके उन्हें कुचला। नशे में धुत कार वाले ने बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद दूसरी कार को भी टक्कर मारी। घटना से अफरा-तफरी मच गई।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS