UP News: राहुल गांधी हाथरस पहुंचे, दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मुलाकात, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने उठाए सवाल

Rahul Gandhi Hathras Visit
X
UP News: हाथरस में दुष्कर्म पीड़िता से मिलेंगे राहुल गांधी, भाजपा ने उठाए सवाल।
Rahul Gandhi Hathras Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार (11 दिसंबर) को यूपी के हाथरस पहुंचकर दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिले। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने उनके दौरे पर सवाल उठाए हैं।

Rahul Gandhi Hathras Visit: कांग्रेस नेता और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को हाथरस पहुंचे। उन्होंने बहुचर्चित दुष्कर्म मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। भाजपा ने राहुल गांधी के इस दौरे पर सवाल उठाए हैं। डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा, वह हताशा के शिकार हैं। आए दिन ऐसी हरकतें करते हैं, जिससे यूपी में अराजकता का महौल बने।

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 2020 को हुए सामूहिक दुष्कर्म के इस मामले में पीड़िता की मौत हो गई थी। मामले से जुड़े 4 आरोपी बरी हो गए हैं। एक आरोपी को सजा हुई है। घटना के वक्त सरकार ने पीड़ित परिवार से कई वादे किए थे, लेकिन इन्हें पूरा नहीं किया। राहुल गांधी इन्हीं बातों को समझने के लिए हाथरस पहुंचे हैं। उनके दौरे को लेकर यूपी पुलिस ने हाथरस में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। पुलिस बल के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

सुबह 7 बजे दिल्ली से निकले राहुल गांधी
राहुल गांधी गुरुवार सुबह 7 बजे के करीब अपने दिल्ली स्थित आवास से निकले हैं। उनके इस दौरे को काफी गोपनीय रखा गया। पिछले दिनों वह संभल जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने गाजीपुर बार्डर में रोक लिया था। यही कारण है कि हाथरस दौरे की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई।

ब्रजेश पाठक बोले-हाथरस मामले की जांच हो चुकी
यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, राहुल गांधी में निराशा का भाव है। हाथरस मामले की जांच CBI ने कर ली है। मामला कोर्ट में चल रहा है। यूपी इंफ्रास्ट्रक्चर और कानून व्यवस्था के मामले में नंबर-1 राज्य बनने की ओर अग्रसर है, लेकिन हताशा के चलते यूपी को वह अराजकता की आग में झोंकना चाहते हैं। लोगों को भड़काना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: गाजीपुर बार्डर से लौटे राहुल-प्रियंका : संभल जाने की नहीं मिली अनुमति, BJP ने बताया कि पॉलिटिकल ड्रामा

क्या है हाथरस मामला?
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 14 सितंबर 2020 को एक 19 वर्षीय युवती के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। घटना के दो सप्ताह बाद पीड़िता ने दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। पुलिस ने रात में ही पीड़िता का अंतिम संस्कार करा दिया था। यह मामला देशभर की सुर्खियों में रहा। कोर्ट ने तीन आरोपियों रामू ठाकुर, लवकुश ठाकुर और रवि ठाकुर को बरी कर दिया है। फिलहाल, महौल सामान्य है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story