Loksabha Election: कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल हुए अखिलेश यादव, सीट शेयरिंग के बाद पहली बार राहुल-प्रियंका के साथ एक मंच पर आए नजर

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में रविवार को अखिलेश यादव और प्रियंका भी शामिल हुए। रविवार को आगरा की सड़कों पर तीनों नेताओं ने बस की बोनट पर खड़े होकर सेल्फी ली और अभिवादन करते हुए रोड-शो किया। अखिलेश ने इस दौरान यूपी में जीत का दावा करते हुए भाजपा हटाओ, संकट मिटाओ का नारा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, युवा और मजदूर हर वर्ग परेशान है। बता दें कि अखिलेश की समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में सीटों पर समझौता हो चुका है। इसमें कांग्रेस को 17 सीटें मिली हैं। बाकी 63 पर सपा अन्य सहयोगियों के साथ उम्मीदवार उतारेगी।
#WATCH कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "...अगर आप गरीब हैं तो आपके साथ 24 घंटे इस देश में अन्याय होगा... नफरत का कारण अन्याय है, इसलिए हमने अपने यात्रा में न्याय शब्द को जोड़ दिया है..." https://t.co/ReB6hiYZ3f pic.twitter.com/xwAhzGFdp8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2024 समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने X पर लिखा कहा, नफ़रत करने वालों को भी मोहब्बत सिखा देता है ये ‘आगरा’ है जनाब, जो दिलों को मिला देता है। इससे पहले यात्रा में उन्होंने कहा कि आगरा शहर दुनिया में जाना जाता है। राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान को लेकर चले हैं और यह पूरा शहर ही मोहब्बत का है। आने वाले समय में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती हैं...हमें उम्मीद है कि INDIA गठबंधन और PDA की लड़ाई NDA को हराने का काम करेगी।
PDA यात्रा - भारत जोड़ो न्याय यात्रा - आगरा https://t.co/OD24Ascixx
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 25, 2024 #WATCH मथुरा: RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा, "...हमारे दल के सभी विधायक मथुरा आए हैं, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर के बातचीत की गई... उनकी(राहुल गांधी) यात्रा को मेरी शुभकामनाएं हैं... अभी(मथुरा से चुनाव लड़ने की) ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है, घोषणा होने के बाद बात की जाएगी..." pic.twitter.com/YLrciRAfok
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2024 