Ramlala Pran Pratistha: रावण के सामने पहली बार होगी भगवान राम की पूजा, भक्त करेंगे आराधना

Ramlala Pran Pratistha: ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव में स्थित प्राचीन शिव रावण जन्म भूमि मंदिर में भक्त पहली बार भगवान राम की पूजा कर पाएंगे। :;

Update:2024-01-22 10:42 IST
शिव रावण जन्म भूमि में पहली बार रामलला की पूजा होगी।Ramlala Pran Pratistha
  • whatsapp icon

Ramlala Pran Pratistha: रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव में स्थित प्राचीन शिव रावण जन्म भूमि मंदिर में भक्त पहली बार भगवान राम की पूजा कर पाएंगे। रविवार को मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा पूरे रीति-रिवाज के साथ शुरू की गई। प्रभु राम का दुग्धाभिषेक किया गया। जिस समय अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी, उसी समय बिसरख के मंदिर में भी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा कर विराजमान किया जाएगा। 

रावण मंदिर में पहली बार होगी रामलला की पूजा 

प्राचीन रावण मंदिर में राम दरबार के प्राण प्रतिष्ठा के लिए 11 पंडितों को बुलाया गया है। रविवार सुबह वादी पूजा के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके बाद मंदिर के महंत और स्थानीय निवासियों ने मिलकर रामलला के दरबार का दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद फूलों से स्नान कराया गया। 

ये भी पढ़ें:-Ramlala Pran Pratishtha: दिल्ली में आज 15 हजार करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद, सभी बाजारों की होगी चांदी

शोभायात्रा निकाली जाएगी

इन सभी रस्मों को पूरा करने के बाद भगवान राम की आंखों की पट्टी को खोलकर उनका श्रृंगार किया गया। इसके बाद हवन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। अब आज यानी सोमवार को रामलला को मंदिर समिति की ओर से पालकी में बैठाकर बिसरख गोल चक्कर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा गांव से होते हुए वापस प्राचीन रावण मंदिर पहुंचेगी। 

मंदिर के महंत रामदास ने दी जानकारी

मंदिर के महंत रामदास ने बताया कि अयोध्या में निभाई जाने वाली सभी रस्मों को ध्यान में रखकर राम दरबार को प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापित किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर है। सोमवार को राम दरबार के बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है। 

Similar News