प्राण प्रतिष्ठा के लिए राम मंदिर सजा: रोशनी से रोशन हुआ अयोध्या, फूलों से सजा परिसर, देखें वीडियो

Ram Mandir Ayodhya Decoration
X
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या का राम मंदिर पूरी तरह से सजकर तैयार हो चुका है।
Ram Mandir Ayodhya Decoration: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या राम मंदिर सज कर तैयार हो गया है। मंदिर रोशनी से जगमग नजर आ रहा है। इसके खंभों और दीवारों को फूलों से सजाया गया है।

Ram Mandir Ayodhya Decoration:अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अब बस दो दिन का समय बचा रह गया है। समारोह के लिए अब मंदिर सज धज कर तैयार हो गया है। इसका एक नया वीडियो सामने आया है। मंदिर की संगमरमर से बनी फर्श, रोशनी में चमकती नजर आ रही है। मंदिर के खंभों को फूलों से सजाया गया है। मंदिर के अंदर की दीवारों को फूलों से सजाया गया है। मंदिर के बाहरी दिवारों पर भी फूलों सजावट की गई है।

Ram Mandir Ayodhya Decoration
अयोध्या श्रीराम मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।

नागर शैली में बनाया गया है मंदिर
अयोध्या के राम मंदिर को वास्तुकला की पारंपरिक नागर शैली में बनाया गया है।मंदिर के शिखर की लंबाई (पूर्व-पश्चिम) 660 फीट, चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 161 फीट है। मंदिर के खंभे पर शानदार नक्काशी की गई है। वहीं, दीवारें मूर्तियों से सजी हैं। मंदिर में पांच मंडप या हॉल हैं। इनमें नृत्य मंडप, रंग मंडप, सभा मंडप, प्रार्थना मंडप और कीर्तन मंडप शामिल हैं। मंदिर के परकोटे की लंबाई 732 मीटर और चौड़ाई 14 फीट है। मंदिर का सबसे भीतर गर्भगृह है, जहां देवता स्थापित हैं। सजे धजा मंदिर काफी भव्य नजर आ रहा है।

चंद्रकांत सोमपुरा ने तैयार किया है डिजाइन
राम मंदिर की नींव में झांसी, बिठूरी, हल्दीघाटी, यमुनोत्री, चित्तौड़गढ़, स्वर्ण मंदिर और कई अन्य पवित्र स्थलों की मिट्टी मिलाई गई है। राम मंदिर का डिजाइन आर्चिटेक्ट चंद्रकांत सोमपुरा ने तैयार किया है। इस डिजाइन को तैयार करने में उनके दो बेटों, निखिल सोमपुरा और आशीष सोमपुरा ने सहायता की थी। सोमपुरा के दोनों बेटे भी आर्चिटेक्ट हैं। मंदिर के निर्माण पूरी तरह से पत्थरों से किया गया है। इसमें लोहे का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story