Ram Mandir New Photos: अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने वाला हैं। मंदिर ट्रस्ट समय समय पर मंदिर की ताजा फोटो सोशल मीडिया में जारी करके निर्माण कार्य की जानकारी देता रहता है। आज एक बार फिर ट्रस्ट ने ताजा तस्वीरें रविवार को जारी की गईं। मंदिर ट्रस्ट ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें डाली हैं। 

यहां देखें ताज़ा तस्वीर:

राम मंदिर की ताज़ा तस्वीरें जारी।

जैसे-जैसे राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का समय पास आ रहा है वैसे- वैसे मंदिर का काम भी पूरा हो होता जा रहा है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को होना है।

ट्रस्ट ने सोशल मीडिया में जारी की फोटो।

इन तस्वीरों के जरिए देखा जा सकता है कि राम मंदिर का निर्माण अभी जारी है और लगभग 80 फीसदी के करीब काम पूरा हो गया है। ट्रस्ट ने राम मंदिर के बाहरी कई हिस्से के निर्माण की तस्वीरें जारी की हैं।

मंदिर का लगभग 70 फीसदी काम पूरा

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है राम मंदिर अब तक कितना बनके तैयार हो गया है। तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 22 जनवरी 2024 का देश ही नहीं दुनिया के सभी राम भक्तों को बेसब्री से इतंजार है।

मंदिर में अब तक कितना हुआ काम, कितना बाकी 

  • प्रथम तल का 80 प्रतिशत काम हो चुका है। 
  • रामलला की तीनों मूर्तियों का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। 
  • गर्भगृह में आधार आसन (पैडेस्टल) का निर्माण शुरू हो गया है। 
  • भूतल और प्रथम तल का काम 31 दिसंबर तक पूरा करना है।
  • भूतल पर लगने वाले 18 दरवाजों को लगाने का काम बाकी है। 
  • भूतल पर लाइटिंग की टेस्टिंग हो चुकी है। 
  • स्तंभों को कलाकार अंतिम रूप देने में जुटे हैं। 
  • दक्षिण पूर्व कोने में भगवान शिव शंकर के शिवालय का निर्माण शुरू हो गया है। 
  • उत्तर-पूर्व में विघ्नहर्ता गणेश मंदिर का निर्माण चल रहा है।
  • राम मंदिर की कुल लागत 1800 करोड़ है। इसमें मंदिर के मूल स्ट्रेक्चर की लागत 800 से 950 करोड़ है।

भाजपा में भी जिसे निमंत्रण वो ही जाएंगे रामलला के दर्शन करने
अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर होने वाले भव्य कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने भी काउड मैनेजमेंट पर काम शुरू कर दिया है। भाजपा में मध्यप्रदेश से भी रामलला के दर्शन करने वो ही जाएंगे, जिन्हें दर्शन करने का निमंत्रण मिला है। इसके लिए गाइडलाइन तैयार करके काम हो रहा है। जल्द ही भाजपा इसके लिए दिशा-निर्देश जारी करेगी। इसमें रामलला के दर्शन को जाने वाले भक्तों के इंतजामों को लेकर भी मध्यप्रदेश भाजपा से नेताओं की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा सरकार के स्तर पर भी इसके लिए इंतजाम होंगे।