मथुरा में गणतंत्र दिवस पर बवाल: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, पथराव के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा, समझाइश देकर कराया शांत

X
मथुरा जिले के परखम में शुक्रवार सुबह गणत्रंत दिवस की तैयारी थी, तभी अचानक दो पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे। पथराव की सूचना मौके पर पहुंची पुलिसने विवाद शांत हो सका।
Ruckus on Republic Day in Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में गणतंत्र दिवस की सुबह बवाल हो गया। दो पक्षों में मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पत्थरबाजी शुरू हो गई। घटना के बाद भगदड़ मच गई, लोगों में अभी दशहत का महौल है। हालांकि, पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।
घटनाक्रम मथुरा जिले के परखम में क्षेत्र का है। सुबह-सुबह लोग गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहे थे, तभी यहां दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। कहा सुनी से शुरू हुआ विवाद लाठी-डंडों और फिर पथराव तक पहुंच गया। इससे घटना स्थल में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। फिलहाल स्थिति पर नियंत्रण में है।
खबर अपडेट हो रही है।
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS