Ruckus on Republic Day in Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में गणतंत्र दिवस की सुबह बवाल हो गया। दो पक्षों में मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पत्थरबाजी शुरू हो गई। घटना के बाद भगदड़ मच गई, लोगों में अभी दशहत का महौल है। हालांकि, पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।  

घटनाक्रम मथुरा जिले के परखम में क्षेत्र का है। सुबह-सुबह लोग गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहे थे, तभी यहां दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। कहा सुनी से शुरू हुआ विवाद लाठी-डंडों और फिर पथराव तक पहुंच गया। इससे घटना स्थल में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। फिलहाल स्थिति पर नियंत्रण में है। 

खबर अपडेट हो रही है।