सहारनपुर: सुहागरात पर दुल्हन की डिमांड सुनकर दूल्हे के उड़े होश; घूंघट उठाने से पहले मचा बवाल

Saharanpur Suhagrat
X
Saharanpur Suhagrat
Saharanpur Suhagrat: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सुहागरात पर दुल्‍हन ने घूंघट उठाने से पहले पति से बड़ी डिमांड कर दी। सुनते ही दूल्हे के होश उड़ गए।

Saharanpur Suhagrat: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सुहागरात पर दुल्‍हन ने पति से अजीबो-गरीब डिमांड की। दुल्हन ने मुंह दिखाई की रस्‍म में दूल्हे से बीयर और गांजा मांग लिया। नई नवेली पत्नी की डिमांड सुनकर युवक दंग रह गया। दूल्‍हे ने घरवालों को पूरी बात बताई तो हंगामा शुरू हो गया। मामला पुलिस तक जा पहुंचा। थाने में दूल्हे ने कहा कि बीयर, गांजा और मांस खाने वाली महिला के साथ नहीं रहना चाहता है। फिलहाल थाने में पुलिस दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रही है। मामला टीपी नगर क्षेत्र की एक कॉलोनी का है।

जानें पूरा मामला
टीपी नगर क्षेत्र में रहने वाले युवक की हरियाणा की लड़की से शादी हुई। शादी के बाद दुल्हन घर आई। सुहागरात पर दुल्हन ने अपने पति से बीयर और गांजे की डिमांड की। इतना ही नहीं नई नवेली दुल्हन ने अपने पति से बकरे की भी मांग की। पत्नी की डिमांड सुनकर पति हैरान रह गया। युवक ने अपने परिजनों के पूरी बताई तो परिवार सन्न रह गया। हंगामा शुरू हुआ तो दुल्हन ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। देर रात तक थाने में पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने में लगी रही। घंटों समझाने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकला।

इसे भी पढ़ें: सुहागरात पर लुट गया दूल्हा: दुल्हन ने दूध पिलाकर कर दी ऐसी हरकत कि जानकर उड़ जाएंगे होश

दुल्हन पर थर्ड जेंडर होने के आरोप
थाने में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। दुल्हन पक्ष ने कहा कि लड़की ने अपने पति से कोई डिमांड की है तो यह उनके बीच की बात है। इसमें परिवार वालों को हिस्सा नहीं लेना चाहिए। पति ने कहा कि वो बीयर, गांजा और मांस खाने वाली महिला के साथ नहीं रहना चाहता है। दुल्हन पर थर्ड जेंडर होने के आरोप भी लड़के पक्ष की ओर से लगाए हैं। हालांकि अभी तक दोनों पक्ष में से किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story