रील बनाने का अजब-गजब शौक: भरे बाजार में लड़कियों का रास्ता रोककर करता था कांड, अब पुलिस के जाल में फंसा युवक

Social Media Reel
X
प्रतीकात्मक तस्वीर।
UP के सहारनपुर में रील बनाने के लिए युवक ने बड़ा कांड कर दिया। युवक भरे बाजार में छात्राओं और महिलाओं का रास्ता रोककर अंग प्रदर्शन करने लगा। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है।

Social Media Reel: रील बनाने के शौकीन सावधान। सहारनपुर में युवक को रील बनाना भारी पड़ गया। सोशल मीडिया रील बनाने के लिए युवक ने सारी हदें पार कर दीं। भरे बाजार में छात्राओं-महिलाओं का रास्ता रोककर युवक बड़ा कांड करने लगा। लड़कियों के सामने अंग प्रदर्शन कर युवक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करता था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मंडी थाना क्षेत्र का है।

इसे भी पढ़ें: Bhopal Crime: पत्नी बनाती थी रील, फॉलोअर्स बढ़ते गए, पति ने फिर उठाया खाैफनाक कदम, ले ली जान

जानें पूरा मामला
जेबीएस इंटर कॉलेज चौक के पास हमजा नाम का युवक चौक पर आ जाता था। कॉलेज की छुट्‌टी होते ही युवक लड़कियों का रास्ता रोक लेता था। लड़कियों का रास्ता रोककर युवक उनके सामने अंग प्रदर्शन करता था। कपड़े उताकर लड़कियों के सामने युवक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करता था। युवक की हरकतों से परेशान छात्राओं और महिलाओं ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें: बीकानेर में युवक को रील बनाना पड़ा भारी: पुलिस ने किया गिरफ्तार

लड़कियां आंखें नीचे कर लेतीं
युवक के अंग प्रदर्शन करने का वीडियो भी पुलिस के हाथ लगा है। वीडियो में दिख रहा है कि छात्राएं और महिलाएं युवक को देखकर आंख नीचे कर रही हैं। भरे बाजार में युवक अंग प्रदर्शन कर रहा है। व्यापारियों ने भी युवक की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story