Samajwadi Party manifesto : KG से PG तक मुफ्त शिक्षा, मनरेगा मजदूरी 450, जानें समाजवादी पार्टी के घोषणा-पत्र में क्या है खास

Samajwadi Party manifesto: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार को अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मैनिफेस्टो की मुख्य बातें बताई। कहा, इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो बेटियों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देंगे। साथ ही मनरेगा की मजबूरी बढ़ा 450 रुपए की जाएगी।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की प्रेस वार्ता - 10/04/2024 https://t.co/H9JCSCoepb
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 10, 2024 सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विजन डॉक्यूमेंट लोगों के सुझाव के आधार पर बनाया है। देशभर से लोगों ने सपा के सोशल मीडिया पेज पर सुझाव दिए हैं। उनका संकलन है। अखिलेश ने कहा, जनता का मांगपत्र हमारा अधिकार है।
गांव के 90 फीसदी युवा बेरोजगार
अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा सरकार ने जान बूझकर कर पेपर लीक कराए हैं। भारत में बेरोजगारी दर 80 फीसदी तक पहुंच गई है। गांव के 90 फीसदी युवा बेरोजगार हैं। यूपी की स्थित सबसे खराब है। सरकार आरक्षण नहीं देना चाहती, इसीलिए सरकारी नौकरियां समाप्त कर रही हैं।
अग्निवीर याेजना समाप्त करेंगे
अखिलेश यादव ने कहा, सीमाएं असुरक्षित हैं। कुछ हिस्सों में तो भारतीय सीमाएं सिकुड़ती जा रही हैं। अग्निवीर योजना भाजपा की सोची समझी रणनीति है। हमारी सरकार इसे समाप्त करेगी। अखिलेश ने कहा, भाजपा दोबारा सत्ता में आई तो पुलिस पीएसी में भी तीन साल की नौकरी न कर दे।
अधिकारों की बात करती है सपा
अखिलेश ने दावा किया कि जनता सपा के साथ है। यूपी की सर्वाधिक सीटें जीतेंगे। एक्सप्रेस-वे पर लड़ाकू विमान उतर रहे हैं, यही हमारी क्वालिटी है। भाजपा झूठे वादे करती है और सपा अधिकारों की बात करती है। जयंत चौधरी के बयान पर कहा, जहां हम जाएंगे, वहां कोई नहीं आ पाएगा।
#WATCH लखनऊ: समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, "...समाजवादी पार्टी कई बार उत्तर प्रदेश में सत्ता में रही है... 2012 से 2017 तक अखिलेश यादव के नेतृत्व में जिस तरह का जंगलराज उत्तर प्रदेश में रहा, मेरे अनुसार उन पर कोई विश्वास करने… pic.twitter.com/gJXQ8tOA4g
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 10, 2024 सपा को प्रायश्चित पत्र जारी करना चाहिए: जयवीर सिंह
योगी सरकार के मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, समाजवादी पार्टी कई बार UP की सत्ता में रही है। 2012 से 2017 तक अखिलेश सरकार में जिस तरह का जंगलराज था, उन पर कोई विश्वास नहीं करेगा। सपा को प्रायश्चित पत्र जारी करना चाहिए।
