UP: संभल के इस मंदिर में 46 साल हुई पूजा; प्रशासन ने रातभर कराई सफाई, CCTV कैमरे लगवाए

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद के पास मिले मंदिर में रविवार सुबह पूजा अर्चना की गई। 46 साल से बंद पड़े यह शिव मंदिर डीएम-एसपी की मौजूदगी में शनिवार को खुला था। पुलिस के पहरे रातभर साफ-सफाई और रंगाई-पुताई कराई गई। आसपास का अतिक्रमण हटाया और दीवार तोड़कर गेट खुलवाया गया।
#WATCH संभल (यूपी): दशकों बाद संभल में शिव मंदिर फिर से खुला। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/Cqb6hgoeQd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 15, 2024
हिंदूसभा के संरक्षक विष्णु शरण रस्तोगी ने बताया, मंदिर 1978 से बंद पड़ा था। उस उमय हुए दंगों में आसपास की दुकानें जल गईं थीं। दुकानों का 200 रुपए मुआवजा मिला था। हम लोगों ने मंदिर खोलने की मांग उठाई, लेकिन सरकार ने ध्यान नहीं दिया।
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "उत्तर प्रदेश के संभल में हनुमान जी का मंदिर और शिव जी का मंदिर 4 दशक से अधिक समय तक बंद रखा गया था। भय का माहौल बनाया गया और हिंदुओं को पलायन करने के लिए मजबूर किया गया। इसके(मंदिर) खुलने के बाद लोग खुश हैं...… pic.twitter.com/hYYgT36v1p
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 15, 2024
यह भी पढ़ें: संभल में प्रशासन ने खोजा प्राचीन मंदिर: 46 साल से कमरे में बंद थे शिवलिंग, नंदी और बजरंगबली
पलायन के लिए मजबूर किया गया
यूपी के डिप्टी CM केशव मौर्य ने कहा, संभल में बजरंगबली और भोलेनाथ का मंदिर 4 दशक से बंद था। भय का माहौल बनाकर हिंदुओं को पलायन के लिए मजबूर किया गया। मंदिर खुलने से लोग खुश हैं। धार्मिक स्थलों इसे तरह के सभी अतिक्रमण हटाए जाएंगे। लोगों को यदि वहां जाने से रोका गया तो यह गलत है। इसका पता लगाया जाएगा।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS