Ram Mandir: सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्कूली बच्चे बस में भगवान राम के भजन 'राम आएंगे पर शानदार प्रस्तुति करते दिखाई दे रहे हैं। रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा को देश-दुनिया में जमकर उत्साह देखने को मिल रहा है। क्या छोटे, क्या बड़े.... सभी राम धुन में मगन हैं। इसी का तजा उदाहरण है ये वीडियो। इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर कर्नाटक के सामाजिक कार्यकर्ता अंबुज मिश्रा ने साझा किया है। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा-"प्रभु श्रीराम के आगमन पर स्कूल के बच्चों का मनमोहक दृश्य"। इस वीडियो को Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra ने री-ट्वीट किया है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और लाइक कर रहे हैं। 

यहां देखें वीडियो

अयोध्या राम मंदिर में रामलला की होगी प्राण प्रतिष्ठा
गौरतलब है कि 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस समारोह का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। सभी शास्त्रीय परंपराओं  का पालन करते हुए, प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम अभिजीत मुहूर्त में संपन्न किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व शुभ संस्कारों का प्रारंभ 16 जनवरी 2024 से हो गया है, जो 21 जनवरी, 2024 तक चलेगा।

(यह वायरल वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी नहीं है)