यूपी में गर्मी का पारा 49 डिग्री पार: अयोध्या में भगवान श्रीराम की सेवा में बदलाव, कूलर नहीं अब AC की लेंगे हवा

Ramlala
X
रामलला दर्शन योजना
Ram Mandir Ayodhya: उत्तरप्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 49 डिग्री पार कर गया है। गर्मी के कहर को देखते हुए अयोध्या में भगवान श्रीराम की सेवा में बदलाव किया गया है। रामलला अब कूलर की हवा नहीं बल्कि AC में रहेंगे। सूती कपड़े पहनेंगे।

Ram Mandir Ayodhya: उत्तरप्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। नौतपा के चौथे दिन तापमान 49 डिग्री पार कर गया है। आसमान से बरस रही आग से इंसानों के साथ अब भगवान भी बेहाल हैं। अयोध्या में अधिकतम तापमान 41°C पहुंच गया है। गर्मी के कहर को देखते हुए अयोध्या में भगवान श्रीराम की सेवा में बदलाव किया गया है। सूरज की तपन से राहत देने भगवान को रोज दही या लस्सी के साथ मौसमी रसीले फलों का भोग लगाया जा रहा है। रामलला के लिए नया AC भी आ गया है, जो जल्द गर्भगृह में लगाया जाएगा। अभी प्रभु कूलर की हवा ले रहे हैं। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने राम मंदिर को AC सौंप दिया है।

भगवान को पहनाए जा रहे सूती वस्त्र
बता दें कि गर्मी से राहत देने भगवान को हल्की कढ़ाई किए हुए सूती वस्त्र पहनाए जा रहे हैं। हल्के आभूषण से श्रृंगार किया जा रहा है। रामलला इन दिनों जो कपड़े पहन रहे हैं, वह दिल्ली के फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी खुद डिजाइन कर भेज रहे हैं। मनीष पिछले चार माह से रामलला की सेवा कर रहे हैं। एक साल तक रामलला के लिए रोज कपड़े भेजेंगे।

ठंडक देने प्रभु का फूलों से शृंगार
भगवान श्री राम को ठंडक देने वाले गुलाब, चमेली, गेंदा सहित आदि फूलों से शृंगार किया जा रहा है। रामलला को बेहद प्रिय तुलसी के साथ उनके एक हजार नाम से रोज अर्चन चल रहा है। शृंगार श्रृंगार के बाद फूलों से सजी थाली में केवल एक दीपक जलाकर आरती होती है। जिससे कोमल भगवान को आंच न लगे।

रसीले फलों का लग रहा भोग
प्रभु को रोज दही या लस्सी के साथ आम, मौसमी, लीची, खरबूज, तरबूज सहित रसीले फलों का भोग लगाया जा रहा है। सुबह और शाम भोग के साथ दोनों समय जलपान में रबड़ी, खुरचन का पेड़ा आदि का भोग लगाया जा रहा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story