पत्नी-बेटी की हत्या कर सुसाइड: झांसी में टैक्सी ड्राइवर ने ससुराल में उठाया यह खौफनाक कदम, वारदात की वजह जान पुलिस भी हैरान 

Jhansi Taxi driver Suicide
X
झांसी में पत्नी-बेटी की हत्या कर टैक्सी ड्राइवर ने सुसाइड की।
Jhansi Crime News: झांसी के पठौरिया निवासी नीलेश साहू की शादी 10 साल पहले प्रेमनगर की प्रियंका से हुई थी। 5-6 साल बाद बेटा हुआ, लेकिन शराब के नशे में अक्सर विवाद होता था। 1 जून को नीलेश ने पत्नी-बेटे की हत्या कर खुदकुशी कर ली।

Jhansi Crime News: उत्तर प्रदेश के झांसी में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। टैक्सी ड्राइवर ने यहां पत्नी और 4 साल के बेटे की हत्या कर शव खूंटी से लटका दिया। इसके बाद खुद फंदा गलाकर सुसाइड कर ली। आरोपी ने यह वारदात ससुराल में की है। घटना के वक्त सास-ससुर व साला सब बाहर थे। वारदात से पुलिस अधिकारी भी हैरान हैं।

झांसी शहर के पठौरिया निवासी नीलेश साहू की शादी 10 साल पहले प्रेमनगर की प्रियंका के साथ हुई थी। शादी के 5-6 साल बाद बेटा हुआ। नीलेश टैक्सी ड्राइवर था और शराब का आदी था। शराब के नशे में अक्सर पत्नी से मारपीट करता रहता था।

29 मई को प्रियंका के भतीजे (भाई के बेटे) का जन्मदिन था। प्रियंका इसमें शामिल होने पति नीलेश और 4 वर्षीय बेटे हिमांशु के साथ नैनागढ़ स्थित मायके गई थी। जन्मदिन पार्टी के बाद वह ससुराल नहीं लौटी, जिसे लेकर पति से झगड़ा हो गया। गुस्से में नीलेश बेटे को लेकर घर लौट आया।

नीलेश 1 जून को बेटे हिमांशु के साथ दोबारा ससुराल पहुंचा, लेकिन प्रियंका का भाई पत्नी के साथ दूसरी बहन के घर गया था। वहीं प्रियंका की मां और पिता ड्यूटी पर गए थे। वह दोनों बेकरी में काम करते हैं। घर में प्रियंका के अलावा कोई नहीं था। लिहाजा, नीलेश उससे झगड़ने लगा।

विवाद इतना बढ़ा कि नीलेश ने गला दबाकर पत्नी प्रियंका की हत्या कर दी। नीलेश यहीं नहीं रुका, पत्नी के बाद उसने अपने 4 साल के बेटे हिमांशु की हत्या कर शव दीवार की खूंटी से लटका दिया। इसके बाद किचन में जाकर खुद से फंदे से लटक गया।

प्रियंका के परिजनों ने बताया कि इनके बीच अक्सर झगड़ा होता था। वारदात से पहले भी दोनों में विवाद हुआ। जिसके बाद बेटी को रोक लिया था। लिया लेकिन नीलेश गुस्से में बच्चे को लेकर पठौरिया चला गया, लेकिन दूसरे दिन फिर पहुंचा और यह खौफनाक वारदात कर डाली।

मृतका की मां कमलेश साहू ने बताया कि हम बल्लमपुर में थे। छोटी बेटी बबीना में है, उसी ने फोन कर जानकारी दी है। बेटी-दामाद में अक्सर विवाद होता था, लेकिन इतनी बड़ी हरकत कर डालेंगे किसी ने सोचा भी नहीं था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story