ब्यूटी पार्लर के बहाने प्रेमी संग भाग निकली दुल्हन: मंडप के नीचे इंतजार करता रहा दूल्हा, उत्तर प्रदेश के कानपुर से बैरंग लौटी बारात

Bride disappeared with her lover in Kanpur: कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र में बारात आनी थी, घर पर बारात पहुंच ही गई थी, तभी दुल्हन प्रेमी के साथ लापता हो गई।

Updated On 2024-02-02 15:50:00 IST
bride disappeared with her lover in Kanpur

Bride disappeared with her lover in Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैरान कर देन वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन शादी के दिन ही प्रेमी संग भाग निकली। जबकि, परिजन उसका घर पर इंतजार करते रह गए।  लड़की बड़ी देर तक नहीं लौटी तो बारात को बैरंग लौटाना पड़ा। 

घटनाक्रम उत्तर प्रदेश के कानपुर का है। यहां चौबेपुर थाना क्षेत्र के बंदीमाता मार्ग स्तिथ एक गांव में सोमवार रात एक परिवार की शादी थी। पूरी तैयारियां लगभग हो गई थीं। बारात भी पहुंचने ही वाली थी, तभी मेकअप के लिए ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन  लापता हो गई। उसे अचानक गायब होने की सूचना मिलते ही हड़कंम मच गया। 
परिवार के लोगों ने खोज-बीन शुरू की तभी पता चला कि उसका प्रेमी भी लापता है।

पुलिस से मांगी मदद, लेकिन नहीं चला पता 
शादी से चंद घंटे पहले बेटी के लापता हो होने से परेशान परिवार के कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना देकर मदद मांगी। पुलिस ने तलाश शुरू की, लेकिन पता नहीं चला। तब तक बारात भी पहुंच गई। बारातियों को जब दुल्हन के गायब होने की जानकारी लगी तो वह आग बबूला होने लगे।  

शादी के लिए पहले ही तैयार नहीं थी दुल्हन
स्थानीय लोगों की मानें तो दुल्हन पहले ही शादी के लिए तैयार नहीं थी। अपने स्तर पर परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। उल्टा उसे ही चुप रहने का दबाव बनाते रहे। काफी मान-मनौवल के बाद युवती शादी के लिए राजी हुई थी, लेकिन बारात आने से चंद घंटे पहले गायब हो गई।  

Tags:    

Similar News