Logo
UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। योगी सरकार ने 15 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। झांसी के मंडलायुक्त आदर्श सिंह को आबकारी आयुक्त बनाया गया है।

UP IAS Transfer List: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। यूपी में मंगलवार की देर रात एक बार फिर 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले हुए हैं। आईएएस अधिकारी बाबूलाल मीना को प्रमुख सचिव उद्यान व रेशम बनाया गया है, वहीं झांसी के मंडलायुक्त आदर्श सिंह को आबकारी आयुक्त बनाया गया है।

इन 15 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले
आईएएस रजनीश दुबे राजस्व परिषद के नए चेयरमैन बनाए गए है। इसी तरह बी.एल. मीणा को प्रमुख सचिव उद्यान एवं रेशम बनाया गया है। झांसी मंडलायुक्त आदर्श सिंह को आबकारी आयुक्त बनाया गया है। राजेश कुमार सिंह प्रमुख सचिव सहकारिता बनाए गए हैं, इसके साथ ही वह प्रमुख सचिव कारागार भी बने रहेंगे।

विमल दुबे बने झांसी मंडलायुक्त
वहीं रवींद्र कुमार कों प्रमुख सचिव पशुधन दुग्ध विकास बनाया गया हैं। झांसी का मंडलायुक्त के पद पर विमल दुबे को भेजा गया है। चैत्रा वी. अलीगढ़ की मंडलायुक्त बनी हैं। राजशेखर को एमडी पेयजल मिशन ग्रामीण बनाया गया है। रणवीर प्रसाद एमडी विद्युत उत्पादन निगम बने। बलकार सिंह नए आवास आयुक्त बनाए गए। जबकि मनोज कुमार सिंह से उद्यान विभाग का चार्ज वापस ले लिया गया है। 

इससे पहले सोमवार को अयोध्या के नगर आयुक्त विशाल सिंह को विशेष सचिव नियुक्ति बनाया गया था। जबकि अश्वनी पांडेय को अयोध्या विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया था।

5379487